कलेर ,अरवल। जिला पदाधिकारी, अरवल वर्षा सिंह द्वारा अरवल जिले के कलेर प्रखंड अंतर्गत बेलाव पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के क्रम में सभी कमरों का भी अवलोकन किया गया। अवलोकन के क्रम में बताया गया कि पंचायत सरकार भवन का उपयोग सरकार की सभी योजनाओं को विधिवत रूप से ससमय संचालित करें। ताकि आम नागरिकों की समस्या को दूर किया जा सके।
इस मौके पर जिला पदाधिकारी द्वारा वृक्षा रोपण भी किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि पर्यावरण को संतुलित रखने में पेड़ों की अहम भूमिका है। अतः इसका संरक्षण अत्यावश्यक है। जिला पदाधिकारी द्वारा रोपित पौधों को बचाव करने हेतु संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निदेश दिए गए। उद्द्घाटन के मौके पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी एवं स्थानीय मुखिया के साथ अन्य मौजूद रहे।