Bakwas News

गोड़ारी मंडल से भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली भेजा अमृत कलश

बिक्रमगंज। लोकसभा क्षेत्र काराकाट के गोडारी में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी गोडारी मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह के अध्यक्षता में मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत अमृत कलश को दिल्ली के लिए रवाना किया गया।

 

अमृत कलश को गोडारी मंडल से भाजपा कार्यकर्ता विमलेश तिवारी तथा रजनीश पाण्डेय को दिल्ली के कर्तव्य पथ के लिए सौपा गया।

 

प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि देश के सभी धर्म, जाति व सम्प्रदाय के हर घर घर के आँगन की मिट्टी को ली गयी है। जिसे दिल्ली के कर्तव्य पथ पर शहीदों के याद में बन रहे अमृत वाटिका में समाहित की जाएगी।

 

इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विनोद पासवान नगर अध्यक्ष, गोपेश प्रसाद पूर्व मुखिया, जनार्दन राम, हरिनाथ गुप्ता, विनोद चौधरी, मदन गिरी, राजेश सिंह, शिवाजी भारती, विजय कुमार चौधरी, अखिलेश पांडे, विनोद पांडे, अन्टू सिंह, सुनील सिंह, भीम पांडे, अंबिका प्रसाद सिंह व और अन्य भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment