Bakwas News

बिक्रमगंज के वार्ड-27 में किया गया आम सभा का आयोजन

रविवार को बिक्रमगंज के वार्ड-27 में आम सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता खैरुन निशा ने किया। बताते चले कि ऊक्त बैठक वार्ड पार्षद प्रतिनिधि शेरा खान के द्वारा जनहित की समस्याओं को लेकर तथा वार्ड के उत्थान को लेकर चर्चा करने के लिए बुलाई गई थी।

 

जिसमें में शेरा खान ने लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि वार्ड-27 में दो अदद चापाकल कल लगाने, पीसीसी निर्माण, नाली मरम्मती एवं पेभर ब्लॉक स्लैब निर्माण आदि जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को कराने की योजना है। इसे नगरपरिषद के बोर्ड की बैठक में शामिल करा दिया गया है।

 

योजना स्वीकृत होने पर प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। बैठक में नजिर हसन, आदिल खान, टिंकू खान, मोनिर आलम, अमानत खान, मौला अंसारी, बसीर खान, अखलाक खान, मुस्ताक हुसैन आदि उपस्थित थे।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment