Bakwas News

छुट्टी लेकर घर आये सेना के सैनिक की थमीं सांसें, जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

बलिया। दुबहर थाना क्षेत्र के रामपुर टिटिही गांव निवासी सेना के जवान गणेश ठाकुर का अंतिम संस्कार गंगा नदी के  चैन छपरा गंगा घाट पर किया गया, जहां बड़े पुत्र शिवम ठाकुर ने मुखाग्नि दिया। वही, सूबेदार कुंवर पाल सिंह ने जवान की पत्नी पूनम ठाकुर को सैनिक की वर्दी देकर नम आंखों से सैल्यूट किया। साथ उनके बड़े भाई गुप्तेश्वर ठाकुर को तिरंगा देकर जवान को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने भारत माता की जय का नारा लगाया। दुबहर थाना क्षेत्र के रामपुर टिटिही गांव निवासी सेना के जवान गणेश ठाकुर का अंतिम संस्कार गंगा नदी के  चैन छपरा गंगा घाट पर किया गया, जहां बड़े पुत्र शिवम ठाकुर ने मुखाग्नि दिया। वही, सूबेदार कुंवर पाल सिंह ने जवान की पत्नी पूनम ठाकुर को सैनिक की वर्दी देकर नम आंखों से सैल्यूट किया। साथ उनके बड़े भाई गुप्तेश्वर ठाकुर को तिरंगा देकर जवान को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने भारत माता की जय का नारा लगाया। 

 

सेना के जवान गणेश ठाकुर (38) पुत्र स्व. लक्ष्मण ठाकुर 114 इन्फेंट्री बटालियन प्रादेशिक सेना जाट रेजीमेंट शिलांग में तैनात थे। 5 दिसंबर को अपने यूनिट से छुट्टी लेकर वे अपने पैतृक गांव रामपुर टिटिही आए हुए थे। शुक्रवार की सुबह सेना के जवान गणेश ठाकुर ने अपने परिजनों को सीने में दर्द होने की बात बताई। तत्काल घर के लोगों नें उन्हें जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी सांसे थम गयी। उनके निधन की खबर जैसे ही गांव पहुंची पत्नी पूनम ठाकुर तथा दोनों पुत्र शिवम ठाकुर तथा सत्यम ठाकुर का रो-रो कर बुरा हाल था। उनके दोनों बड़े भाई गुप्तेश्वर ठाकुर तथा भानु ठाकुर गांव पर ही रहते हैं। उनके बटालियन में निधन की खबर दी गई तो सेना के अधिकारियों ने जिला अस्पताल में तैनात पुलिसकर्मियों से कहकर पोस्टमार्टम करवाया।शनिवार को वाराणसी व फतेहगढ़ से आए यूनिट के जवानों ने राजकीय सम्मान के साथ तिरंगा ओढ़ाकर गार्ड ऑफ ऑनर दिया। सेना के जवानों में सुबेदार कुंवर पाल सिंह, नायब सूबेदार गौतम बहादुर, नायक संदीप कुमार, नायक जितेन छत्रिय, नायक राजकुमार यादव ने जवान के पार्थिव शरीर पर तिरंगा ओढ़ाकर पुष्प चक्र अर्पित किया। इस मौके पर स्थानी थानाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा, विमलेश कुमार, राम सिंह, लाल बहादुर, आशीष पांडे, सुरेंद्र, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पप्पू सिंह,पूर्व ब्लाक प्रमुख मृत्युंजय तिवारी, ग्राम प्रधान मुन्नी देवी, समाजसेवी पप्पू सिंह, राहुल सिंह,रोहित सिंह, साधु यादव, मुन्ना राम, दिलीप कुमार, मुन्ना सिंह, चांदमूनी ठाकुर, आदि ग्रामीणों ने सैनिक की पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किया।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment