वाराणसी। नगर निकाय चुनाव के लिए वार्डो का परिसीमन तैयार हो गया है। प्रशासन की ओर से इसको लेकर 11 अक्टूबर को अधिसूचना प्रकाशित कर दी गई है। प्रकाशन तिथी से सात दिनो तक आपत्तियाँ प्राप्त की जायेगी। नगर निगम प्रशासन की ओर से इसका निस्तारण किया जाएगा। नगर निगम आपत्तियों पर रैपीड सर्वे कराकर वार्डो के परिसिमन मे बदलाव भी कर सकता है।
वाराणसी नगर निगम मे अब 90 के बजाए 100 वार्ड होंगे। इस बार प्रशासन के तरफ से आबादी के आधार पर 10 वार्ड बढ़ाए गए है। इसको लेकर नगर निगम प्रशासन की ओर से आपत्तियों के लिए अधिसूचना 11 अक्टूबर को जारी करते हुए सात दिनों तक आपत्तिया माँगी है। आपत्तिया प्राप्त होने के बाद नगर निगम प्रशासन सर्वे कराएगा। इसके बाद वार्डो मे आरक्षण पर निर्णय लिया जाएगा।
मंडलायुक्त व जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया की अधिसूचना प्रकाशित किए जाने के सात दिनों तक प्राप्त आपत्तियों पर विचार किया जाएगा। इसके बाद प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं होगा। ऐसे मे प्रत्याशी निर्धारित अवधि तक आपत्तिया दाखिल करा सकते है ताकी उनका निस्तारण किया जा सके।