Bakwas News

पुलिस महानिरीक्षक ने दुर्गा पंडालों का लिया जायजा

गाजीपुर। भदोही में दुर्गा पंडाल में लगे भीषण आग को देखते हुए यहां का पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। से देखते हुए पुलिस महा निरीक्षक वाराणसी परीक्षेत्र और एसपी रोहन पी बोत्रे नगर के विभिन्‍न दुर्गा पंडालों का निरीक्षक किया। दोनों अधिकारियों ने दुर्गा पंडाल के व्‍यवस्‍थापकों से अग्नि कांड से बचाव के लिए सुरक्षा उपकरणों के बारे में जानकारी ली। कहा कि अचानक होने वाली घटना से बचाओ के लिए सुरक्षा उपकरणों का होना जरुरी है।

 

सभी पंडालों में सुरक्षा सामग्री और लगे उपकरणों का निरीक्षण भी किया। कहा कि पंडालों में पर्याप्‍त मात्रा में बालू, पानी और आग बुझाने के लिए अग्निशमन यंत्रों का होना अति आवश्‍यक है। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस के जवान भी मौजूद रहे।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment