Bakwas News

मेनू Close
Close

बोधगया : बेलागंज में बिजली चोरी के 12 मामले धराए, 1.42 लाख जुर्माना

बिजली चोरी के खिलाफ चलाए गए छापेमारी अभियान में 12 मामले पकड़े गए। बेलागंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के साथ ही 142957 रुपया फाइन किया गया। सहायक विद्युत अभियंता (चाकंद) विनोद कुमार चौधरी ने बताया कि बिजली चोरी मामले में बेलागंज के टिकुली गांव के बिकेश कुमार पर 40692, वकील सिंह पर 24630 रुपया फाइन किया गया। गोपालपुर के संजय यादव पर 8680, नरेश यादव पर 8680, बिंदु यादव 6847, किशोरी पासवान 8680, परमेश्वर पासवान पर 8680, हरिहर यादव पर 6847, स्वरूप यादव 8680, सुनील मिस्त्री पर 6847, देवनंदन मिस्त्री पर 6847 और कमलेश पासवान पर 6847 रुपया जुर्माना किया गया। बताया कि सभी पर फाइन के साथ थाने में मामला भी दर्ज कराया गया है। छापेमारी लगातार चलेगी।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment