Bakwas News

सड़क दुर्घटना में मरे युवक का शव पहुंचते हीं घर में मचा कोहराम

बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के करमैनी खुर्द में मंगलवार को सड़क दुर्घटना में मरे युवक 40 वर्षीय श्रीकांत पासवान पिता दीनानाथ राम का शव पहुंचते हीं घर में कोहराम मच गया। परिजनों को रो रोकर बुरा हाल था। घटना की सूचना पाकर काफी संख्या में ग्रामीण और आसपास के गांव के लोग पहुंचे। सभी ने परिजनों को ढाढस बंधाते रहे। आपको बता दें कि श्रीकांत पासवान सासाराम से ड्यूटी कर ऑटो से अपने गांव करमैनी लौट रहा था, उसके साथ उसके गांव का विश्वास पासवान तथा गांव का भगीना काराकाट थाना क्षेत्र के बुढवल का रहने वाला बिरजू पासवान पिता अशोक पासवान थे। तीनों ऑटो से आ रहे थे कि नोखा थाना क्षेत्र के तराड़ मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रहे स्कार्पियो ने ऑटो में सामने से टक्कर मार दी। जिसमें करमैनी खुर्द निवासी श्रीकांत पासवान सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग जख्मी हो गए। जख्मी लोगों में एक करमैनी खुर्द निवासी विश्वास पासवान पिता फूलेंद्र पासवान, दूसरे इसी गांव का भांजा काराकाट थाना क्षेत्र के बुढवल निवासी बिरजू पासवान पिता अशोक पासवान शामिल है।

दशहरा के मौके पर नोआंव में किया गया रामलीला का शुभारंभ

बिक्रमगंज प्रखंड क्षेत्र के नोआंव गांव में दशहरा को लेकर वाराणसी की रामलीला पार्टी के कलाकारों के द्वारा रामलीला का आयोजन किया गया है। जिसका उद्घाटन सोमवार की रात 9 बजे से फीता काट कर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सह द डिवाइन पब्लिक स्कूल के सचिव अखिलेश सिंह ने किया। इस मौके पर पैक्स अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, शैलेश मिश्रा, सोनू सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे। उद्घाटन के उपरांत अखिलेश सिंह ने कहा कि रामायण का हमारे हिंदू धर्म में अपना अलग ही महत्व है। यह समाज में भाईचारा, सामाजिक समरसता और माता-पिता के प्रति कर्तव्य को सिखलाता है। भगवान श्रीराम का जो चरित्र थी वैसे चरित्र के लोग अभी तक पूरे विश्व में देखने को नहीं मिला है। लोग अक्सर राम राज्य का उदाहण देते है। इसका मतलब यह है कि राम राज्य में सभी खुशहाल थे। आदमी के अलावा पशु पक्षी, पेड़ पौधे सभी खुशहाल होंगे। अब हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत में रामराज लाने का प्रयास कर रहे है। उन्होंने इस कार्य में प्रधानमंत्री का सहयोग करने का लोगों से अपील की। साथ हीं कलाकारों की हौसला अफजाई किये।रामलीला में काफी संख्या में नोआंव के अलावा आसपास के गांव के लोग उपस्थित थे।

बिहार सिपाही भर्ती में माइंड स्क्वायर के 16 छात्र-छात्राओं का रिजल्ट से क्षेत्र में खुशी का लहर

काराकाट नगर क्षेत्र के गोडारी में स्थित छोटी सी जगह से लगातार अपने परिणामों से सफलता हासिल कर फिर से एक बार माइंड स्क्वायर के छात्रों ने बिहार पुलिस के लिखित परीक्षा 2025 में अपना परचम लहराया है। बता दे कि कई छात्र छात्राओं ने माइंड स्क्वायर क्लास से सफलता हासिल की है। यह संस्थान ग्रामीण क्षेत्रों में 2017 से ही अपना प्रभाव छोड़ा है । इस संस्थान ने गरीब मेधावी छात्रों के लिए नःशुल्क शिक्षा भी प्रदान किया है। जिससे गांव क्षेत्र गरीब मेधावी बच्चों ने वो कर दिखाया है जिसकी उम्मीद बड़े शहरों के बच्चें नही कर पाते। माइंड स्क्वायर के निदेशक अमित कुमार ने बताया कि गांव क्षेत्र के बच्चों को सुविधा उपलब्ध हो तो बड़े पैमाने पर अच्छा कर जाएंगे । कहा कि बिहार पुलिस के लिखित परीक्षा में 15 छात्र छात्राओं का रिजल्ट हुआ । अभी कुछ महीने पहले अग्निवीर के परीक्षा में प्रमोद और विशाल एवं रेलवे टेक्नीशियन में भी एक और उसके अतरिक्त अन्य सरकारी नौकरियों में बहुत सारे छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। उन्होंने बताया कि बिहार सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा में 13 छात्रा और 3 छात्रों यानी कुल 16 छात्र-छात्राओं का रिजल्ट ही नही बल्कि गांव क्षेत्र बच्चों बच्चियों का हुनर का परिचय देता है। इन छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय माइंड स्क्वायर संस्थान अमित सर और अरविंद सर और अपने माता पिता को दिया है। संस्थान के शिक्षक अरविंद कुमार ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए कहा की संस्थान के लिए सबसे अहम दिन है बच्चों ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। कहा कि बिहार पुलिस भर्ती 2025 के लिखित परीक्षा में सोलह छात्र-छात्राओं ने माइंड स्क्वायर के लिए रिजल्ट बड़ी जश्न हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि बिहार पुलिस के फिजिकल में सत प्रतिशत बच्चे होंगे। सफल होने वाले छात्र छात्रा- अमन पांडेय, श्रेया कुमारी, कली कुमारी, खुश्बू, रानी कुमारी, निशु, निम्मी, प्रियांशु, गोलू, सोनू, संगीता, शुमन, वीणा, निक्की, संजू, कंचन शामिल है।

एनडीए का कार्यकर्त्ता सम्मेलन का किया गया आयोजन

एनडीए के सभी घटकों के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन का आयोजन बिक्रमगंज स्थित राजीव गाँधी मैदान में शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद पटेल तथा संचालन भाजपा के काराकाट विधानसभा प्रभारी विवेक कुमार और धन्यवाद ज्ञापन जदयू के जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा ने किया। परिवन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इच्छा शक्ति व इमांदारी अतुलनीय है। इनके शासन काल में बिहार के सभी वर्गों का विकास हुआ है। संविधान निर्माता भीमराव अम्बेडकर के सपनों को साकार करने वाला पहला व्यक्ति नीतीश कुमार हीं है। सम्मेलन को लोजपा (रामबिलश) के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पांडेय, पूर्व मंत्री जयकुमार सिंह, पूर्व मंत्री संतोष निराला, पूर्व सांसद महाबली सिंह, काराकाट के पूर्व विधायक राजेश्वर राज, भाजपा नेता डा. मनीष रंजन, जदयू नेता जगनारायण यादव, रालोमो के डा. रबिन्द्र सिंह, रालमो जिला अध्यक्ष कपिल कुमार, हम के जिला अध्यक्ष कमलेश पासवान, लोजपा के जिला अध्यक्ष कमलेश राय, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री भगवान परमार सहित कई लोगों ने संबोधित किया। मौके पर प्रदेश प्रवक्ता संजीव मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मदन प्रसाद वैश्य, अरविंद पांडेय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आर.एल.एम के किशोर कुशवाहा, जिला पदाधिकारी उमेश, भाजपा जिला महामंत्री विवेक सिंह, जेडी(यू) के बिक्रमगंज प्रखंड अध्यक्ष संजय वर्मा, काराकाट प्रखंड अध्यक्ष आशुतोष सिंह, जिला महासचिव जयशंकर पटेल, गोराडी नगर अध्यक्ष रमाशंकर सिंह, लोजपा के काराकाट प्रखंड अध्यक्ष रामनारायण चंद्रवंशी, जिला सचिव रवि पासवान, बिक्रमगंज प्रखंड अध्यक्ष सूरज पासवान, आर.एल.एम के बिक्रमगंज प्रखंड अध्यक्ष सुरेश कुशवाहा, बिक्रमगंज नगर अध्यक्ष मंटू कुशवाहा, किरण प्रभाकर, संझौली प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह, भाजपा के बिक्रमगंज प्रखंड अध्यक्ष धनंजय सिंह, गौतम तिवारी, काराकाट मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, ललित मोहन सिंह, गोराडी मंडल अध्यक्ष राजेश कुशवाहा, गोराडी नगर अध्यक्ष विनोद पासवान सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सम्मेलन में महिलाओं की संख्या काफी रही।

संत एस एन ग्लोबल के छात्र छात्राओं ने किया रामलीला का मंचन

बिक्रमगंज शहर के डुमरांव रोड स्थित संत एस एन ग्लोबल स्कूल में नवरात्रि के पावन अवसर पर छात्र – छात्राओं द्वारा रामलीला का मंचन किया गया। विद्यालय के निदेशक प्रकाश आनन्द ने मर्यादापुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का श्रीगणेश किया। श्रीराम के बाल्यकाल से वनगमन और रावण-वध के पश्चात अयोध्या वापसी के हर दृश्य को छात्र-छात्राओं द्वारा बहुत ही मनभावन और आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया गया। श्रीराम की धीरता और गंभीरता को कक्षा तृतीया के छात्र आशुतोष आनन्द ने अपने अभिनय में बाखूबी प्रदर्शित किया।वहीं भावुक और आतुर श्रीलक्ष्मण के किरदार को कक्षा तृतीया के ही छात्र अर्णव और माता सीता की गंभीरता, सात्विकता और धैर्यशीलता को कक्षा तृतीया की छात्रा रीतिका और रावण के अहंकारी व्यक्तित्व को कक्षा तृतीया के ही छात्र कृष्णा ने अपने अभिनय कौशल से जीवंत कर दिया।विद्यालय की प्राचार्या पूनम राय ने बताया कि हमारे विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विद्यालय के स्थापना-वर्ष से ही नवरात्रि के पावनतम व्रत-पर्व के अवसर पर प्रत्येक वर्ष रामलीला का मंचन किया जाता है। छात्र-छात्राओं,अभिभावकों और उपस्थित दर्शकों को संबोधित करते हुए विद्यालय के निदेशक प्रकाश आनन्द ने कहा कि यह निर्विवाद रूप सत्य है कि अखिल विश्व में भगवान श्रीराम के जैसा व्यक्तित्व औऱ चरित्र कोई दूसरा देखने को नहीं मिलता। आज जब हम चरम भौतिक आकांक्षा से पीड़ित कालखण्ड से गुजर रहे हैं, संयुक्त परिवार बिखर चुके हैं, नाभकीय परिवार भी छोटी-छोटी बातों पर टूट रहे हैं, हम छोटे-छोटे त्याग कर पाने में भी असमर्थ हैं, पिता-पुत्र, भाई-भाई, पति-पत्नी के रिश्ते, मित्रता के सम्बंध सभी घायल हो हो चुके हैं तो हमें केवल और केवल श्रीराम सहित चारो भाइयों, माता सीता के चरित्र का स्मरण ही हमें और हमारे सभी रिश्तों को बचा सकता है। घर-घर में भगवान राम के चरित्र का स्मरण,गायन होना चाहिए। बालक-बालिकाओं को अनिवार्य रूप से श्रीराम के सर्वोत्तम चरित्र की शिक्षा दी जानी चाहिए। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने अनेक भजन-गीत, नृत्य का कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।

जीविका के वार्षिक आमसभा में दी गई मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना जानकारी

बिक्रमगंज प्रखंड के घुसिया खुर्द में बुधवार को वार्षिक आमसभा का आयोजन मंगलम जीविका महिला विकास स्वालंबी सहकारी समिति लिमिटेड घुसिया खुर्द बिक्रमगंज रोहतास के द्वारा घुसिया खुर्द के राज पैलेस में किया गया। जिसका उद्घाटन बीपीएम विजय कुमार चौधरी एवं जीविका दीदी के अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन एरिया कोऑर्डिनेटर प्रतीक राज रतनाम ने किया। उपस्थित सभी अतिथियों का सम्मान फलदार वृक्ष का पौधा देकर किया गया। तत्पश्चात अतिथियों के सम्मान में प्रार्थना गीत एवं स्वागत गीत जीविका दीदियों द्वारा प्रस्तुत किया गया। कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर अमित कुमार ने वार्षिक आमसभा की स्वरूप एवं उद्देश्य पर प्रकाश डाला। वार्षिक आमसभा में मुख्यमंत्री महिला स्वरोजगार योजना पर विस्तृत चर्चा हुई तथा जिन-जिन दीदियों ने रोजगार करने का आवेदन दिया है। अपना हाथ उठाकर स्वीकृति प्रदान की। साथ ही साथ छूटे हुए महिला को भी इस योजना का लाभ देना है। सभी अपना आवेदन दे करके इसका लाभ ले सकती है। बड़े सौभाग्य का विषय रहा मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री का कार्यक्रम में जीविका दीदियों का सहभागिता रहा। इसके लिए बीपीएम विजय कुमार चौधरी ने जीविका दीदियों के प्रति आभार व्यक्त किया। वार्षिक आम सभा में जीविका दीदियों के साथ-साथ कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर धीरेंद्र कुमार, पिंकी कुमारी, जितेंद्र कुमार, धर्मशिला देवी, कमला देवी, अभिषेक कुमार, कृष्ण कुमार, आलोक कुमार, नवीन चंद्र शाह(20 सूत्री सदस्य बिहार सरकार रोहतास) सहित कई लोग कार्यक्रम में उपस्थित थे। आमसभा में विशेष प्रशंसनीय कार्य करने वाले दीदियो को उपहार देकर सम्मानित किया गया।।

प्रखंड स्तरीय शारदीय किसान गोष्ठी का किया गया आयोजन

बिक्रमगंज प्रखंड मुख्यालय कृषि विभाग के कार्यालय में प्रखंड स्तरीय शारदीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख राकेश कुमार सिंह उर्फ लाली सिंह, आत्मा अध्यक्ष गजेंद्र बहादुर, राकेश कुमार छोटू ने संयुक्त रूप से किया। गोष्ठी में किसानों को खरीफ में होने वाले कीट व्याधि पर नियंत्रण एवं उर्वरक का प्रबंधन करने के बारे में बताया गया। प्रखंड कृषि पदाधिकारी वेद प्रकाश, प्रियांशु पाराशर के द्वारा प्रखंड स्तरीय चल रहे सभी योजनाओं की जानकारी किसानों को दिया गया। अभी आने वाले रवि सीजन में जैविक खेती पर ध्यान आकृष्ट कराते हुए सहायक तकनीकी प्रबंधक प्रशांत कुमार शर्मा के द्वारा समुचित जानकारी दी गई। कृषि समन्वयक संदीप कुमार सिंह के द्वारा बताया गया कि सबसे पहले हर किसान को मिट्टी जांच कराना चाहिए, फिर रिपोर्ट के अनुसार उर्वरक का उपयोग कर बेहतर और गुणवत्ता पूर्ण उत्पादन ले सकते है। जिससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी। गोष्ठी में सहायक तकनीक प्रबंधक कुमारी रागिनी चौहान, कृषि समन्वयक मनोज कुमार सिंह, मेराज आलम, किसान सलाहकार कन्हैया सिंह, ललन प्रसाद सिंह, टिंकू सिन्हा, जावेद हुसैन के साथ साथ किसान रेवती रमण कुमार, रंजन ओझा, संतोष कुमार सिंह, प्रेमिला देवी, आन्नदी देवी सहित विभिन्न पंचायतों के लगभग 110 से ज़्यादा किसानों ने भाग लिया।

पोषण माह के तहत कई आंगनबाड़ी केंन्द्रों पर मनाया गया अन्न प्राशन दिवस

बिक्रमगंज प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण माह के तहत शुक्रवार को अन्नप्राशन दिवस मनाया गया। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी आभा कुमारी ने बताया कि क्षेत्र के कई आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषक क्षेत्र के लगभग छह माह के बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। बताया कि इस दौरान धात्री महिलाओं को बच्चों को नियमित स्तनपान कराने सहित संपूरक ऊपरी आहार के तौर पर पक्की हुई दलिया, हरी पत्तेदार खिचड़ी, खीर आदि देने की सलाह दी गई। धात्री व गर्भवती महिलाओं को अपनी सेहत की सही देखभाल करने तथा पोषण में फल व सुलभ हरी पत्तेदार सब्जियों के उपयोग पर भी बल दिया गया। संतुलित आहार जिसमें पर्याप्त मात्रा में सभी पोषक तत्व उपलब्ध हो उसका सेवन करना लाभकारी होगा। नियमित टीकाकरण का भी सलाह दिया गया। बिक्रमगंज प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्र दुर्गा डीह में अन्नप्राशन दिवस पर सेविकाओं द्वारा रंगोली एवं खाद्य संबंधी पोस्टर लगाकर इस अभियान को आकर्षक बनाया गया। गीत संगीत के माध्यम से पोषण की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में बिक्रमगंज के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी आभा कुमारी, पर्यवेक्षिका निर्मला कुमारी सेविका रेखा देवी, इंदू देवी, अनीता देवी, मुन्नी देवी, अंबिका देवी, देवंती देवी, भगवानी देवी, किरन कुमारी, मधुमालती देवी, सहायिका लालमुनि कुंवर, आशा रीना मिश्रा, जीविका के सुनीता देवी, सीएनआरपी मंजू देवी एवं ग्रामीण महिला उपस्थित थी।

आंगनवाड़ी सेविकाओ ने पोषण रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

बिक्रमगंज प्रखंड क्षेत्र के आदर्श ग्राम नोनहर में सेविकाओं के द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 10 से पंचायत स्तर पर पोषण रैली निकाल स्थानीय लोगो को जागरूक किया गया। इस रैली में नोनहर पंचायत की सभी सेविकाओं व सहायिका ने भाग लिया। जिसकी पूरी तैयारी आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 10 की सेविका बिंदु कुमारी व अन्य सेविकाओं के द्वारा किया गया गया था। आंगनवाड़ी सेविकाओं के द्वारा अपनी कड़ी मेहनत से पोषण से सम्बंधित विभिन्न प्रकार का रंगोली व पोषण पौधा बनाया गया था। जो अपने आप मे एक अजूबा आकर्षण का केंद्र बना रहा, जिसे स्थानीय लोग देख भाव विभोर हो गए। आंगनबाड़ी केंद्र पर मौजूद सेविकाओं के द्वारा गीत संगीत के माध्यम से भी लोगो को पोषण के प्रति जागरूक किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी सीडीपीओ आभा कुमारी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष आईसीडीएस के निदेश पर सितंबर माह पोषण माह के रूप में मनाया जाता है। जिसमे बच्चों , महिलाओं, माताओ का पोषण स्तर एवं स्वास्थ्य में सुधार लाने हेतु आईसीडीएस द्वारा विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित करके पूरे अलग अलग तरह की गतिविधियों का आयोजन किया जाता है तथा लोगो को इस संबंध में जागरूक भी करने का कार्य किया जाता है। इस रैली में सेविकाओं के द्वारा मतदान के प्रति भी लोगो को जागरूक किया गया। मौके पर महिला पर्यवेक्षिका निर्मला कुमारी प्रखंड समन्वयक सरोज कुमार गुप्ता, वैतरना देवी, सुनीता कुमारी, कुसुम कुमारी, पूनम कुमारी, प्रमिला देवी, शिल्पी कुमारी, शिला देवी, रीता देवी, शारदा देवी, सुधा देवी, गुंजा देवी, प्रमिला देवी, ममता देवी, के अलावे स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे। (फोटो प्रेषित)

मोरौना गांव में जीविका परियोजना द्वारा किया गया महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन

बिक्रमगंज प्रखंड क्षेत्र के मोरौना गांव में गुरुवार को जीविका द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित कर मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की जानकारी दी गई। संवाद कार्यक्रम में औडियो और वीडियो के माध्यम से बताया गया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा हर घर महिला स्व रोजगार के लिए 10000 रूपये की पहली किस्त दी जा रही है। इसे प्राप्त कर हर परिवार की महिला उद्यमी बन सकती है। महिला संवाद को सम्बोधित करते हुए जीविका के आलोक कुमार ने विस्तार पूर्वक जानकारी समूह के महिला सदस्यों को दिए। उन्होने बताया कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत ग्राम संगठन में आवेदन देना होगा। जिसका ग्राम संगठन के बैठक में अनुमोदन किया जाएगा। फिर उसे प्रखंड कार्यालय और जिला कार्यालय को भेजा जाएगा। उस आवेदन की जाँच प्रखंड और जिला इकाई के द्वारा किया जाएगा। आवेदन स्वीकृत होने पर ट्रेजरी के माध्यम से लाभार्थी के बैंक खाते में राशि भेज दी जाएगी। कोई महिला शहर में रहती है तो वह ऑनलाइन पोर्टल से आवेदन कर सकती है। उन्होंने कहा कि यदि इस योजना का लाभ दिलाने के लिए कोई पैसे की मांग करता है तो उसकी सीधा शिकायत विभागीय अधिकारी को करें। इसमें किसी को कोई पैसा नहीं देना है। सरकार जीविका के माध्यम से हर महिलाओं को तकनीकी प्रबंधन की जानकारी देकर हर परिवार के महिलाओं को उद्यमी बनाना चाहती है। कार्यक्रम में अभिषेक कुमार, कृष्ण कुमार, मोती कुमारी, रीना कुमारी, प्रमिला देवी, विद्यावती देवी सहित सैकड़ों जीविका के महिला उपस्थित थीं।