Bakwas News

मैजिक गाड़ी की जोरदार टक्कर से एक महिला जख्मी

जयश्री करथ रजवाहा पर थाना क्षेत्र के कुरूर गांव के पास मैजिक गाड़ी के जोरदार टक्कर से एक महिला जख्मी हो गई।   घटना को अंजाम देकर चालक गाड़ी को लेकर भागने में सफल रहा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना तब घटी जब महिला उक्त कैनाल पर मछली पकड़ने जा रही थी।   इसी दौरान काराकाट की ओर से तेज रफ्तार से आ रही गाड़ी ने महिला में जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद आसपास के लोग जुटकर जख्मी महिला को प्राथमिक इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोड़ारी के स्वास्थ्य कर्मी डाटा ऑपरेटर नागेश्वर तिवारी के पास दूरभाष के माध्यम से सूचना दी।   सूचना मिलते ही श्री तिवारी अपने अस्पताल के वरीय अधिकारियों से बातचीत कर घटनास्थल पर तुरंत एंबुलेंस भेजवाया। साथ ही साथ जख्मी महिला को प्राथमिक इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोड़ारी भेजा गया। जहां पर अस्पताल के चिकित्सकों ने जख्मी महिला का इलाज शुरू कर दिया है।   जख्मी महिला काराकाट थाना क्षेत्र के चिकसिल बाल निवासी जामधारी मुसहर की 55 वर्षीय पत्नी जख्मी महिला देवंती देवी बताई जाती है। जिनका प्राथमिक इलाज गोड़ारी में किया जा रहा है।

डीएम ने जनसंवाद कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन

रोहतास। सासाराम अनुमंडल अंतर्गत धौदाड़ चितावन पुर पंचायत सरकार भवन मुखिया के नेतृत्व में जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया।जन कल्याण शिविर में मुख्य अतिथि रोहतास जिलाधिकारी नवीन कुमार रहें।   डीएम नवीन कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं से जरूरतमंदों को लाभान्वित किया जाएगा, प्रत्येक प्रखंड के एक एक पंचायत में दिन बुधवार एवं वृहस्पतिवार को लगेगा यह शिविर लगातार दो महीने तक चलेगी। प्रत्येक पंचायत को 15 दिन का समय दिया गया है जिसमें शिविर से एक सप्ताह पहले से तैयारी करने का निर्देश दिया गया है, छूटे हुए शेष कार्यों को शिविर के एक सप्ताह बाद तक पुरा करना है। जनकल्याण शिविर में प्रखंड स्तरीय सभी विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहें।   जैसे आवास योजना, मुख्यमंत्री वास स्थल ,क्रय सहायता योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना, श्रम कार्ड, राशन कार्ड, जॉब कार्ड, UDID कार्ड, आधार कार्ड का निर्गमन विधवा, वृद्ध, दिव्यांग जन पेंशन योजना, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, मुख्यमंत्री अंर्त जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना इत्यादि।ट्राई साइकिल, मोटर चलित ट्राई साइकिल, चश्मा, बैसाखी, श्रवण यंत्र, व्हील चेयर, वाकिंग स्टीक हेतु आवेदन का निष्पादन मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना, अल्पसंख्यक (मुस्लिम) महिला तलाकशुदा / परित्यकता योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना शौचायल प्रोत्साहन राशि का भुगतान कृषकों का पैक्स अंतर्गत पंजीकरण विद्युत कनेक्शन एवं विपत्रों से संबंधित शिकायतों का निराकरण।मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायक कोष, बाल हृदय योजना, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, जननी सुरक्षा योजना चापाकल निर्माण,   हर घर नल का जल एवं हर घर तक पक्की गल-नाली से संबंधित शिकायत का अन्य अभियान बसेरा फेज – 02 के अंतर्गत भूमिहीन परिवारों को पर्चा वितरण ग्राम स्तर पर सभी इच्छुक महिलाओं को जीविका समूह से जोड़ना, प्रशिक्षण एवं रोजगार से संबंधित आवेदन प्राप्त करते हुए सतत् जीविकोपार्जन योजना से आच्छादित करना बिहार शताब्दी असंगठित कार्य क्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक योजना IHHI भुगतान, गोवर्धन योजना शामिल हैं।

माली (मालाकार) कल्याण समिति की बैठक संपन्न, अकोढ़ी गोला के प्रखंड अध्यक्ष बने सनोज तो संझौली के अरबिन्द ‌

रोहतास  जिला इकाई के तत्वाधान में रविवार को माली मालाकार कल्याण समिति अकोढ़ी गोला एवं संझौली प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक में प्रखंड इकाई का गठन किया गया।   मौके पर उपस्थित जिला अध्यक्ष संतोष भंडारी ने समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वयं की उत्थान के साथ समाज उत्थान के पक्ष में भी हमें चिंतन करने की आवश्यकता है। सामाजिक स्तर बढ़ाने के लिए समाज को नई दिशा देने का पक्षधर बना होगा। अपने गौरवशाली इतिहास को स्मरण करते हुए उसके अनुरूप जीवन यापन करने की आदतें समाज के लोगों को डालनी होगी।   इसके संदर्भ में उन्होंने भारत की प्रथम महिला अध्यापिका सावित्रीबाई फुले एवं देश के महान सामाजिक सचेतक ज्योतिबा फुले के जीवन चरित्र को वर्णित किया। औरंगाबाद जिला अध्यक्ष बैजनाथ मालाकार तथा कार्यकारिणी सदस्य विनोद प्रसाद, अनिल माली एवं उपेंद्र मालाकार ने भी बैठक को संबोधित करते हुए संगठन का महत्व एवं समाज के गौरवशाली इतिहास का बोध कराने का काम किया।   वर्तमान परिवेश में संस्कार के साथ शिक्षा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने इसे समृद्धि के लिए आवश्यक बताया। इसके साथ ही प्रखंड इकाई की गठन की गई। जिसमें अकोढ़ी गोला प्रखंड संरक्षक गंगा प्रसाद, अध्यक्ष सनोज मालाकार, उपाध्यक्ष रविंद्र भगत, सचिव उपेंद्र प्रसाद, कोषाध्यक्ष अनिल माली एवं मीडिया प्रभारी अमित कुमार सहित 12 सदस्यीय टीम का गठन किया गया।   वही संझौली प्रखंड में संरक्षक परशुराम भगत, अध्यक्ष अरविंद कुमार, उपाध्यक्ष दिनेश्वर माली, सचिव रामबचन भगत एवं मीडिया प्रभारी गुप्तेश्वर भगत को मनोनीत किया गया। सभी नव मनोनीत अधिकारी एवं सदस्यों को जिला अध्यक्ष संतोष भंडारी द्वारा मनोनयन पत्र दिया गया।

पांच सूत्री मांगों को लेकर सेविकाओं ने दिया धरना

बिक्रमगंज प्रखंड के आंगनबाड़ी सेविकाओं ने अपनी पांच सूत्री को लेकर प्रखंड मुख्यालय पर धरना दिया।   गौरतलब हो कि आंगनबाड़ी सेविका सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिये जाने, सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार ग्रेच्युटी देने सहित अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर 9 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।   हड़ताल के समर्थन में सोमवार को प्रखंड कार्यालय पर धरना दिया। धरना स्थल पर संघ के उपाध्यक्ष रेखा देवी की अध्यक्षता में एक सभा की गई। जिसमें सेविकाओं ने केंद्र और राज्य सरकार की जमकर आलोचना की। कहा कि जबतक हमारी मांगे पूरी नहीं की जाती है तो हड़ताल जारी रहेगा।   धरना में संगीता देवी, भागमनी देवी, चिंता देवी, मनी देवी, पुष्पा देवी, लालती देवी, वैजयंती देवी, ज्योती देवी, आशा देवी, मंजू देवी, सीता देवी सहित कई सेविका शामिल थी।

जल्दी पता लगने से बच जाती है जान: डॉ माधवी, स्तन कैंसर जागरूकता मेला का आयोजन

बिक्रमगंज प्रखंड क्षेत्र के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर घुसियाकला में स्तन कैंसर जागरूकता मेले का आयोजन किया गया। केंद्र प्रभारी डॉ. माधवी कुमारी ने इस अवसर पर बताया कि अक्टूबर महीना को विश्वभर में स्तन कैंसर जागरूकता महीने के रूप में मनाया जा रहा है।   इससे इस बीमारी के बारे में शुरुआती पहचान और उपचार के साथ-साथ उपशामक देखभाल में मदद होती है। जागरूकता की कमी और उचित समय पर उपचार के आभाव के कारण, यह भारतीय महिलाओं के लिए घातक साबित हो रहा है। यदि महिलाएं अपने स्तनों में किसी प्रकार बदलाव देखती है, गांठ, त्वचा का रंग बदलना, छिद्र जैसा होना, निप्पल अन्दर के तरफ़ मुड़ जाते हैं या आपके निप्पल से किसी प्रकर का रिसाव निकलता है।   तो फिर विशेषज्ञ से शीघ्र परमर्श करे। यह जरूरी नहीं है कि यह स्तन कैंसर ही हो। स्तन के कई सौम्य रोग भी होते हैं। जब किसी को स्तन कैंसर का पता चलता है, तो वे अपने को हताश, शक्तिहीन, अलग-थलग महसूस करने लगते है। लेकिन स्तन कैंसर लाइलाज बीमारी नहीं है। अगर इसका जल्द पता चल जाए।   आज चिकित्सा विज्ञान में नवीनतम प्रगतियों के कारण स्तन कैंसर के इलाज संभव है। इस अवसर पर हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर की एएनम दीपमाला, कल्याणी, संजू कुमारी और आशा के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

डी.ए.वी बिक्रमगंज ने जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में लहराया परचम

कला संस्कृति एवं युवा विभाग तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वाधान में न्यू स्टेडियम फजलगंज सासाराम में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल आरा रोड बिक्रमगंज के खिलाड़ियों ने परचम लहराया।   अंडर-14 कबड्डी प्रतियोगिता के अंतर्गत जिले से कुल 22 टीमों में डी.ए.वी बिक्रमगंज के खिलाड़ियों ने सभी टीमों को मात देते हुए विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। जिसमें छात्रा आराध्या सिंह, अनुराधा कुमारी, आराध्या आर्या, सलोनी कुमारी, विधि मिश्रा, रिया कुमारी, प्रज्ञा पाण्डेय तथा सौम्य भारती ने भाग लिया ।   नगर आयुक्त यतेन्द्र एवं जिला खेल पदाधिकारी भानु प्रताप सिंह ने खेलाड़ियों को गोल्ड मेडल और प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।इसके साथ ही साथ विद्यालय में इंटर हाउस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें विद्यालय के चार हाउस गंगा, यमुना, कृष्णा, कावेरी के छात्र-छात्राओं ने भाग लिए।   इस प्रतियोगिता में विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित तथा अंग्रेजी विषय से चार-चार राउंड प्रश्न पूछा गया। जिसमें सर्वोत्तम अंक प्राप्त कर यमुना हाउस के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान कावेरी हाउस रहा जबकि तीसरा स्थान गंगा हाउस को मिला। यमुना हाउस को कल 460 अंक, कावेरी हाउस को 413 अंक तथा तृतीय स्थान पर रहने वाले गंगा हाउस को 291 अंक प्राप्त हुए।   इस प्रतियोगिता में विद्यालय के प्रत्येक हाउस के शिक्षक तथा शिक्षिकाओं ने बच्चों को तैयारी कराई थी। इस प्रतियोगिता का संचालन विद्यालय के शिक्षिका नीलम कुमारी तथा शिक्षक विनोद कुमार तिवारी ने किया। जिन्होंने कठिन मेहनत कर इस प्रतियोगिता के लिए उपरोक्त चारों विषय से प्रश्न तैयार किए थे और पूरे ईमानदारी से प्रतियोगिता का संचालन किया अंत में विद्यालय के प्राचार्या कुमारी प्रिया ने विजेता तथा उपविजेता को बधाइयां दी तथा वहां उपस्थित सभी बच्चों तथा शिक्षकों को इसके लिए उन्होंने धन्यवाद दी।   उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिता विद्यालय में एक समय अंतराल के बाद होती रहनी चाहिए तथा विजेता टीम को जीतने के बाद भी झुककर रहना चाहिए‌ उन्होंने कहा कि जब पेड़़ पर फल पक जाते हैं तो पेड़ झुक जाता है, ठीक उसी प्रकार से एक विद्वान व्यक्ति या विजेता टीम को झुककर ही रहना चाहिए।

गोड़ारी मंडल से भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली भेजा अमृत कलश

बिक्रमगंज। लोकसभा क्षेत्र काराकाट के गोडारी में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी गोडारी मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह के अध्यक्षता में मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत अमृत कलश को दिल्ली के लिए रवाना किया गया।   अमृत कलश को गोडारी मंडल से भाजपा कार्यकर्ता विमलेश तिवारी तथा रजनीश पाण्डेय को दिल्ली के कर्तव्य पथ के लिए सौपा गया।   प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि देश के सभी धर्म, जाति व सम्प्रदाय के हर घर घर के आँगन की मिट्टी को ली गयी है। जिसे दिल्ली के कर्तव्य पथ पर शहीदों के याद में बन रहे अमृत वाटिका में समाहित की जाएगी।   इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विनोद पासवान नगर अध्यक्ष, गोपेश प्रसाद पूर्व मुखिया, जनार्दन राम, हरिनाथ गुप्ता, विनोद चौधरी, मदन गिरी, राजेश सिंह, शिवाजी भारती, विजय कुमार चौधरी, अखिलेश पांडे, विनोद पांडे, अन्टू सिंह, सुनील सिंह, भीम पांडे, अंबिका प्रसाद सिंह व और अन्य भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे।

जीएनएम के निधन पर अस्पताल कर्मियों ने व्यक्त की शोक संवेदना

अनुमंडलीय अस्पताल बिक्रमगंज में कार्यरत जीएनएम कंचन कुमारी के करंट लगने से हुई मौत पर अनुमंडलीय अस्पताल में शोक की लहर दौड़ गई। अस्पताल के चिकित्सक और कर्मचारियों ने शोक संवेदना व्यक्त किये। उपस्थित लोग दो मिनट का मौन रख उनके आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।   शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में अस्पताल उपाधीक्षक डा. ओम प्रकाश, स्वास्थ्य प्रबंधक अशोक कुमार, डा. समीर लाल सहित अनुमंडलीय अस्पताल और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के कई चिकित्सक और कर्मी शामिल हैं।   बताया जाता है कि जीएनएम कंचन कुमारी सुबह शहर के नटवार रोड स्थित अपने घर में पानी गर्म करने के लिए इलेक्ट्रिक रड का उपयोग कर रही थी। इसी बीच धारा प्रवाहित रोड उसके शरीर से स्पर्श कर गया। जिससे करंट लग गई।   घटना के समय घर में एक मात्र छोटी बच्ची थी। बच्ची के लगातार रोने की आवाज जब पड़ोसी सुने तो कारण जानने के लिए घर में प्रवेश किये तो लोगों ने देखा कि जीएनएम कंचन कुमारी बेहोश पड़ी है और बिस्तर पर बच्ची रो रही है। बेहोशी हालत में इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बिक्रमगंज में लाया गया। जिसका इलाज डॉक्टर समीर लाल के द्वारा किया जा रहा था इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

फिर एक अनाथ को मिला अखिलेश का सहारा, अपने माता-पिता के छाया से वंचित प्रिंस मैट्रिक तक कर सकता है पढ़ाई

अनाथों के खोए बचपन और उनकी गुम हो चुकी होठों की मुस्कान को लौटाने की दिशा में द डिवाइन पब्लिक स्कूल के संचालक अखिलेश कुमार बिक्रमगंज और आसपास के क्षेत्रों में एक प्रख्यात व्यक्ति हैं। अनाथों को उज्ज्वल भविष्य देने के अपने संकल्प की सिद्धि की दिशा में आगे बढ़ते हुए पुनः उन्होंने एक अनाथ बालक को अपनाया।   बिक्रमगंज प्रखंड के कझाईं निवासी प्रिंस कुमार के माता -पिता की वर्ष 2022 असामयिक मृत्यु हो गई। पिता स्व.-धीरज पासवान लुधियाना में एक प्राइवेट अस्पताल में नौकरी करते हुए अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।   किंतु अचानक उनकी तबियत खराब रहने लगी। पहले तो इस पर ध्यान नहीं दिया बाद में एक दिनों में स्थिति बिगड़ने पर पटना पी एम सी एच भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान वर्ष 2022 के जून महीने में उनकी मृत्यु हो गई।   अपने पीछे पत्नी एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए। प्रिंस की माता संगीता कुंवर इस घटना के बाद शोक में रहने लगी।पति की असामयिक मृत्यु से आहत होकर 6 महीने बाद हृदयाघात से उनकी भी मृत्यु हो गई। इस प्रकार 13 वर्षीय प्रिंस के सर से माता-पिता दोनों का साया उठ गया। प्रिंस के सामने अपनी पढ़ाई छोड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। लेकिन विधाता अगर एक मार्ग बंद करता है तो कोई अन्य मार्ग खोल देता है।   उसने अनाथों के नाथ के नाम से विख्यात शाहाबाद के प्रख्यात शिक्षाविद और समाजसेवी अखिलेश कुमार का नाम सुना था।अपने स्वर्गीय पिता के अन्य भाइयों के परिवार के साथ वह रह रहा था।परिवार वालों को उसने अखिलेश कुमार के बारे में बताया और अपनी शिक्षा पूरी करने की लालसा प्रकट की।   प्रिंस की सूचना के आधार पर उसके नाना दिनारा प्रखंड के गौरा निवासी बबन पासवान द डीपीएस जाकर प्रिंस की मुलाकात अखिलेश कुमार से करवाई। अखिलेश कुमार ने बिना देरी किए सहर्ष उसे अपनाया।प्रिंस का नामांकन कक्षा तीन में हुआ है। विद्यालय के छात्रावास में रहते हुए अब वह दसवीं तक निःशुल्क शिक्षा प्राप्त करेगा। विदित हो कि द डीपीएस संचालक अखिलेश कुमार अब तक दो दर्जन से अधिक अनाथ बालकों को निःशुल्क शिक्षित एवं उनकी परवरिश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अनाथों की पीड़ा को मैंने नजदीक से महसूस किया है।   बचपन में अपने पिता को खोने के बाद ऐसा महसूस हुआ मानों मेरा अस्तित्व शून्य हो गया। पिता की छाया एक संबल एक आधार होती है। जिसमें बालक का बचपन पलता और बढ़ता है। लेकिन पिता का साया सर से उठ जाने के बाद बचपन कहीं खो जाता है। बालक अस्तित्वहीन हो जाता है।   अखिलेश ने कहा कि मैंने ऐसे बालकों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने, उन्हें शिक्षित करने एवं आदर्श नागरिक बनाने का प्रण लिया है। यह जानकर संतोष होता है कि मेरी इस मुहिम से अनेक बालकों के जीवन से अंधियारा दूर हुआ है और उन्हें जीवन की नई रौशनी मिली है। उनके बचपन को खिलखिलाने का कोई नया मौका मिला है।

बिक्रमगंज में प्रखंड स्तरीय रबी कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, मोटे अनाज व समेकित खेती पर दिया गया बल

 बिक्रमगंज के बिस्कोमान परिसर में बुधवार को प्रखंड स्तरीय रबी फसल कर्मशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुमंडल कृषि पदाधिकारी मधुरेन्द्र कुमार सिंह ने किया।   उन्होंने रबी फसल योजना से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दिया। जैविक खेती, बीज वितरण, यांत्रिकीकरण आदि की चर्चा करते हुए रबी के बीज के लिए अधिक से अधिक ऑनलाइन करने की बात कही। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का भौतिक सत्यापन हो रहा है।   इसके लिए एसपीसीआई से लिंक होना और ई केवाईसी करना है। कृषि वैज्ञानिक आर के जलज ने समेकित खेती पर बल देते हुए जैविक खेती और गेहूं के खेत में दलहन और तेलहन फसल का क्षेत्र विस्तार करने और मोटा अनाज के बढ़ावा देने पर बल दिया। प्रखंड कृषि पदाधिकारी वेद प्रकाश, कृषि समनयंक, प्रशांत मणि, कमलेश सिंह ने उपस्थित किसानों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और लाभ उठाने को कहा।   पशु चिकित्सक डॉ आकाश दीप ने पशुपालन के लिए सरकारी योजनाओं की जानकारी दिया। किसान सलाहकार, जावेद हुसैन, भानु प्रताप सिंह, प्रभाकर श्रीवास्तव, एटीएम प्रशांत शर्मा, बीटीएम, रागिनी चौहान ने भी अपने कार्य क्षेत्रों में हो रहे कृषि कार्यों पर चर्चा कर किसानों को प्रेरित करने का प्रयास किया। हालांकि दशहरा के कारण किसानों की उपस्थिति कम थी।   इस अवसर पर मुखिया विनय प्रकाश चौधरी, बीडीसी तिलक पासवान, मिंटू कुमार सिंह सरपंच अरुण पाण्डेय, अनिल कुमार चंचल, धनंजय कुमार सिंह आदि थे।