
बिक्रमगंज प्रखंड क्षेत्र के नोनहर गांव में द गुरुकुल एकेडमी का तीसरा स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर स्कूल के छात्र छात्राओं ने एक से बढ़ कर एक कई कार्यक्रम प्रस्तुत कर वहां उपस्थित लोगों को तालिया बजाने पर मजबूर कर दिया।कार्यक्रम का उद्घाटन बिक्रमगंज प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रितेश कुमार, संझौली बीईओ अफरोज आलम, सूर्यपुरा बीईओ मनोज कुमार एवं सूर्यपुरा थानाध्यक्ष चंदन भगत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। जबकि संचालन अजीत कुमार ने किया। इस मौके पर उपस्थित सभी अतिथियों को डाईरेक्टर श्याम आनंद, प्राचार्य रामकेश्वर सिंह, फाउंडर अभिनंदन सिंह, पूर्व शिक्षक आनंद सिंह सहित विद्यालय परिवार के अन्य लोगों द्वारा अंग वस्त्र भेट कर सम्मानित किया गया। इस मौके विद्यालय के वार्षिकोत्सव के अवसर पर बच्चों के द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसकी सराहना आगंतुक अतिथियों ने की। सभी ने ग्रामीण अंचल में लगी इसे सर्वश्रेष्ठ विज्ञान प्रदर्शनी करार दिया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़ कर एक गीत संगीत और भाव नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों की कला का सभी ने सराहना की। मौके पर पूर्व मुखिया भागीरथी सिंह, बीडीसी अजय गाँधी, सरपंच प्रतिनिधि जय प्रकाश प्रभाकर, धर्मवीर शर्मा, मंटू सिंह, बशिष्ठ सिंह, शिक्षक राजेन्द्र सिंह, अधिवक्ता ललन सिंह, प्रो. प्रेमचंद सिंह, नंद कुमार सिंह, सिकंदर सिंह, प्रो. सुरेंद्र सिह सहित काफी संख्या में ग्रामीण और आसपास के गांव के लोग उपस्थित थे।