Bakwas News

काव नदी पर पुल के निर्माण की मांग को लेकर वोट बहिष्कार अब तुल पकड़ने लगा है

बिक्रमगंज नगर परिषद के वार्ड 26 सिकरियां के लोगों द्वारा पिछले दिनों काव नदी पर पुल के निर्माण को लेकर वोट बहिष्कार बहिष्कार का फैसला अब तुल पकड़ने लगा है। प्रत्येक दिन कोई न कोई अधिकारी और नेता सिकरियां में पहुंचकर लोगों को समझाने और वोट बहिष्कार के निर्णय को वापस लेने की बात कर रहे है। इसी क्रम में शनिवार को ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता सिकरियां पहुंच कर सिकरियां के लोगों के साथ बैठक की तथा उनलोगों को पुल निर्माण कराये जाने का आश्वासन भी दिया, लेकिन लोग डीएम रोहतास की वहां उपस्थित होकर आश्वासन देने की मांग पर अड़े हुए है। भाजपा के नगर अध्यक्ष नागेश्वर कुशवाहा ने कहा कि यदि डीएम रोहतास उदिता सिंह यहाँ उपस्थित होकर पुल निर्माण का आश्वासन नहीं देती है तो वोट बहिष्कार के साथ भूख हड़ताल भी किया जाएगा। इस बात को वहां उपस्थित मंटू सिंह, राजनारायण सिंह सहित कई लोगों ने समर्थन किया। गोरतलब है कि रोहतास जिले के बिक्रमगंज नगर परिषद अंतर्गत वार्ड नंबर 26 सिकरियां के लोगों ने बुधवार को रोड नहीं तो वोट नहीं, काव नदी पर पुल का निर्माण करो आदि नारे के साथ सिकरियां के सैकड़ो महिला पुरुष और बच्चे काव नदी पर बने चाचर पुल के पास आकर प्रदर्शन किया था। इसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची कार्यपालक पदाधिकारी कोमल कुमारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार गौतम कनीय अभियंता श्रीवंश सिंह ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन सिकरियां के लोग मानने को तैयार नहीं हुए।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment