Bakwas News

आओ ऑक्सीजन बचाए अभियान के अंतर्गत किया पौधरोपण ‌

आओ “ऑक्सीजन बचाए पीपल बरगद वृक्ष लगाए” अभियान के अंतर्गत सोमवार को शहर के धनगाई नहर पुल के समीप पौधारोपण किया गया। जिसके अंतर्गत देव वृक्ष पीपल, बरगद एवं पाकड़ के आधा दर्जन पौधे लगाए गए। अभियान के संचालक संतोष भंडारी ने बताया कि मित्रों के सहयोग से अनुमंडल क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर कई पीपल और बरगद के पौधे लगाए गए हैं। इस अभियान के अंतर्गत अन्यत्र उगे पौधों को निकाल कर सुरक्षित स्थान पर लगाया जाता है। जो वृक्ष का रुप लेकर पर्यावरण को सुदृढ़ता प्रदान करने में सहायक हो रहे हैं। विगत कई वर्षों से अभियान चलाया जा रहा है। बरसात के दिनों में पौधौ को संग्रहित और रोपड़ किया जाता है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में पर्यावरण असंतुलन की समस्या बढ़ती चली जा रही है। गर्मी का प्रभाव बढ़ रहा है। जलस्तर गिर रहा है। वातावरण में कार्बन डाइऑक्साइड बढ़ रहा है और ऑक्सीजन कम पड़ने लगा है। इस स्थिति में पेड़ ही मात्र एक विकल्प है जो इन्हें नियंत्रित करने में सहायक सिद्ध होंगे। सोमवार को पौधारोपण के दौरान शिक्षक जफर बारी उर्फ बंटी खां, भोला यादव एवं पत्रकार रवि रंजन उपस्थित थे।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment