Bakwas News

काराकाट विधानसभा का बीएल ए 2 का कार्यशाला आयोजित

बिक्रमगंज नगर के अंतर्गत डीपीएस स्कूल में रविवार को काराकाट विधानसभा का बीएल 2 का कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। आए हुए अतिथियों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। स्वागत भाषण पूर्व विधायक राजेश्वर राज ने दी। उन्होंने चुनावी वर्ष में तन मन धन से देश हित में कार्य करने का आह्वान किया। प्रदेश से आए प्रशिक्षण कर्ताओं ने बारी बारी से बीएल ए 2 का अधिकार एवं कर्तव्य के बारे में जानकारी दी। साथ ही साथ चुनाव से संबंधित फॉर्म 6, 7 एवं 8 से संबंधित जानकारी दी। जिला अध्यक्ष संतोष पटेल ने कहा कि आपकी उपस्थिति जीत का प्रतीक है। आपकी सेवा राष्ट्र को समर्पित होगी। प्रदेश से आए प्रशिक्षण करता अरविंद श्रीवास्तव, मोहित शुक्ला, देवेंद्र केसरी ने बी एल ए 2 के साथ अपने विचार साझा किया। कार्यशाला में जिला के प्रवक्ता नवीन चंद्र साह, अखिलेश्वर पांडेय, मंडल अध्यक्ष विनोद पासवान, सतेंद्र पाठक, गौतम तिवारी, ललित मोहन सिंह, धनंजय सिंह, विनोद मिश्रा, शशि मिश्रा, रितेश राज सहित कई लोग शामिल थे। कार्यशाला में धन्यवाद ज्ञापन डीपीएस के निर्देश तथा भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य अखिलेश सिंह ने तथा अध्यक्षता काराकाट विधानसभा के संयोजक अजीत कुमार सिंह ने की।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment