Bakwas News

विकास आनंद के एक शिक्षाविद की राजनीतीक सफर नामक पुस्तक का किया गया विमोचन

बिक्रमगंज शहर के डुमरांव रोड स्थित संत एस एन ग्लोबल स्कूल के विकास आनन्द की पुस्तक ‘एक शिक्षाविद की राजनीतिक यात्रा का आज नई दिल्ली में विमोचन किया गया।पेशे से अध्यापक और पत्रकार विकास आनन्द ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक स्व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन और कृतित्व को अलग नज़रिये से अपनी इस पुस्तक में देखने की कोशिश की है। पुस्तक के लेखक विकास आनन्द कहते हैं कि आमतौर पर लोग स्व मुखर्जी को लोग जनसंघ के संस्थापक के रूप में याद करते हैं। किंतु स्व श्यामा प्रसाद मुखर्जी का व्यक्तित्व जहां एक ओर अनन्त आकाश के समान व्यापक है वहीं इसके कई आयाम है। वे एक ही साथ शिक्षाविद, शिक्षाशास्त्री, बैरिस्टर, राजनेता, एक सामाजिक कार्यकर्ता, चिंतक, क्रांतिकारी और अतिसाधारण नागरिक हैं।इन महामानव के व्यक्तित्व और कृतित्व के अनेक पक्ष हमारे समक्ष आने अभी बाकी हैं।मैंने अपनी पुस्तक में स्व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के शिक्षक-चिंतक पक्ष को प्रकाशित करने की कोशिश की है।और सहीमायने में जब राजनीति का संयोग वास्तविक शिक्षा से होता है तब राष्ट्र,समाज और दुनिया को ‘डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी जैसा’ महामानव सेवक मिलता है। ‘एक शिक्षाविद की राजनीतिक यात्रा’ का विमोचन भारत के केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और तमिलनाडु भाजपा उपाध्यक्ष और दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर कनक सभापति के करकमलों द्वारा दिल्ली स्थित एन एम डी सी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित एक सादे समारोह में सम्पन्न हुआ। विकास आनन्द की इस पुस्तक को देश के जानेमाने बड़े प्रकाशन संस्थान वाणी प्रकाशन ने प्रकाशित किया है।बताते चले कि विकास आनन्द जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली के छात्र रह चुके हैं और सम्प्रति दिल्ली विश्वविद्यालय में एसोसियेट प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं।इस अवसर पर अनेक गणमान्य व्यक्तियों के साथ विमोचन सभा में संत एस एन ग्लोबल स्कूल के निदेशक प्रकाश आनंद भी उपस्थित रहे।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment