Bakwas News

ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के शौर्य को ले निकाली गयी भव्य तिरंगा यात्रा

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता एवं भारतीय सेना के शौर्य को सलाम करने के लिए शुक्रवार को विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गयी। तिरंगा यात्रा काली स्थान तेंदुनी से शुरू होकर तेंदुनी चौक व सासाराम रोड होते हुए इंटर कॉलेज मोड़ से लौटकर तेंदुनी चौक पर समाप्त हुई। भाजपा के शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री डा. मनीष रंजन ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सफल ऑपरेशन सिंदूर के बारे में अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए भारत माता की नारे लगाते हुए देश के बहादुर सेना की अहम भूमिका को भी खूब सराहना की। लोगों ने हाथो में तिरंगा थामे हिंदुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद, भारत माता की जय, भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाए, तिरंगा यात्रा में त्रिविक्रम नारायण सिंह, बसंत चौधरी, किरण प्रभाकर, नवीन चंद्र शाह, विशाल आनन्द, विजय सिंह, रविकांत मिश्रा, सुदर्शन प्रसाद वैश्य, डब्लू पांडेय, अखिलेश सिंह, विवेक सिंह, संतोष शर्मा, प्रमोद सिंह, आनंद पाण्डेय, मदन प्रसाद वैश्य, अरविंद पाण्डेय, मनमोहन तिवारी, हरेंद्र हरियाली, प्रियतम कुमार, परवेज खान सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment