Bakwas News

सेवा निवृत पूर्व प्रभारी प्राचार्य को दी गई विदाई

पूर्व प्रधानाचार्य और दर्शन शास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉक्टर संतोष कुमार सिंह का विदाई समारोह का आयोजन। ज्ञातव्य हो कि 65 वर्ष आयु पूरा करने के बाद डॉक्टर संतोष कुमार सिंह सेवानिवृत्त हो गए। कार्यक्रम का आयोजन वनस्पति विज्ञान विभाग की तरफ से किया गया। सभी उपस्थित शिक्षकों कर्मियों और छात्र छात्राओं ने डॉक्टर सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। सभी ने उनके दीर्घायु होने और शांतिपूर्ण जीवन की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता गणित विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर अनिल कुमार और संचालन सहायक प्राध्यापक डॉक्टर शशि भूषण जी ने किया। कार्यक्रम में डॉ. कन्हैया सिंह, डॉ. फैजल अहमद डॉ. परवेज अहमद डॉ. अमजद अली, रविकांत पांडेय, डॉ. सरिता कुमारी सहित सभी शिक्षकों के अलावा अरुण कुमार सिंह, अक्षय कुमार प्यारे जी, मदन प्रसाद और सभी कर्मी मौजूद थे। प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) अनुज रजक ने भी डॉ. सिंह के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और अंग वस्त्र और फूल माला से सम्मानित किया।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment