Bakwas News

पत्रकार समरेश पाण्डेय के आकस्मिक निधन पर प्रखंड में शोक की लहर

काराकाट प्रखंड क्षेत्र के संसार डिहरी ग्राम निवासी दैनिक पत्रकार व बहुमुखी प्रतिभा के धनी पत्रकार समरेश पाण्डे के आकस्मिक निधन पर प्रखंड पदाधिकारी व अधिकारियों, स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों व राजनीतिक कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। वे बीते डेढ़ माह से बीमार चल रहे थे। 19 मई दिन सोमवार को दिल्ली के किसी अस्पताल में इलाज़ के दौरान निधन हो गया। वही शालिन व समोहक व्यवहार की बदौलत उन्होंने बौद्धिक वर्ग में विशिष्ट पहचान बनाई थी। मौके पर काराकाट प्रखंड क्षेत्र में दिवंगत पत्रकार के निधन पर प्रखंड मुख्यालय के परिसर में सोमवार को शोक सभा का आयोजन कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। साथ ही 2 मिनट का मौन रखकर दिवगंत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर जेएसएस अनूज कुमार, दनवार मुखिया अभिभावक भाई जी, तुलसी सिंह, प्रमुख अभिभावक नारायण पासवान, पंचायत समिति मुंजी अकबर अंसारी, जितेन्द्र पाल, मोहित कुमार, आशुतोष सिंह (जदयू प्रखंड अध्यक्ष), वीरेंद्र कुशवाहा (बीस सूत्री),रितेश सिंह (मुखिया अभिभावक जयश्री),अजित सिंह (बिजेपी),अनील सिंह (सामाजिक कार्यकर्ता),अनिल कुमार पासवान शिक्षक, पत्रकार अशोक सिंह, अमित कुमार, राजु रंजन दुबे सहित अन्य ने शोक व्यक्त किया।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment