Bakwas News

गला दबाकर विहाहिता की हत्या, आक्रोशित स्वजनों ने किया सड़क जाम, पति के विरुद्ध हत्या का आरोप

बिक्रमगंज शहर के नटवार रोड स्थित वार्ड संख्या 10 में एक विवाहिता की हत्या ससुराल वालों ने कर दिया और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को गायब कर दिया। इस घटना की सूचना के बाद मृतिका के मायके वाले अहले सुबह पहुंचे तो अपनी लड़की को नहीं देख भड़क गए। सूचना पाकर पुलिस पहुंची तो पता चला कि शव को जलाने के लिए उसका पति बक्सर ले गया है। स्थानीय पुलिस ने बक्सर पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद बक्सर पुलिस के सहयोग से शव को बिक्रमगंज थाना में लाया गया। शव को देखते ही उसके मायके के लोग भड़क गए और शव को उठाकर थाना के सामने आरा – सासाराम मुख्य मार्ग पर रखकर सड़क जाम कर दिया। वे लोग हत्यारोपी को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। बाद में थानाध्यक्ष ललन कुमार और पूर्व मुख्य पार्षद गुप्तेश्वर गुप्ता ने समझा बुझाकर जाम हटवाया। थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेजा गया है। इस संबंध में मृतिका के पिता व राजपुर निवासी श्रीभगवान साह ने प्राथमिकी कराई है। श्रीभगवान साह ने बताया कि उनकी पुत्री ममता देवी की शादी 2014 में हुई थी। उसके एक पुत्र और एक पुत्री हैं। उनका दामाद पिछले कुछ वर्ष से उनकी लड़की से मारपीट बहुत करता था। मंगलवार की रात उसकी हत्या कर साक्ष्य छिपाने के लिए अहले सुबह शव को हटा दिया। उन्होंने बताया कि शव देखने स्पष्ट है कि गला दबाकर हत्या की गई है।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment