Bakwas News

चुनौती बनी फरार कैदी की गिरफ्तारी, पुलिस अफसरों पर हो सकती है कार्रवाई

चुनौती बनी फरार कैदी की गिरफ्तारी, पुलिस अफसरों पर हो सकती है कार्रवाई

पुलिस की लापरवाही: पॉस्को एक्ट के दो आरोपियों की पेशी के लिए ले जा रही पुलिस की गिरफ्त से एक आरोपी फरार, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे है कई सवाल 

काराकाट पुलिस की लापरवाही से हिरासत से अपराधियों के भागने की बात नई नहीं है। वही ताजा मामला काराकाट थाना से सामने आया है। जहां पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दो पॉस्को एक्ट के आरोपियों को गुरुवार को सासाराम कोर्ट में सुपुर्द करने के लिए लेकर जा रही थी, उसी दौरान एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस की हिरासत से अपराधी के फरार होने पर पुलिस अधिकारियों के हाथपांव फूल गए है। हालांकि पुलिसकर्मियों ने फरार अपराधी की तलाश में अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। वही अभी तक इस मामले में ड्यूटी पर तैनात रहे पुलिसकर्मियों पर किसी तरह की करवाई नही किया गया है। जिससे पुलिस पर कई तरह की सवाल उठ रहे है।

जानकारी की मुताबिक काराकाट थाना क्षेत्र के एक गांव में भागलपुर जिला से आए दो युवक ने एक नाबालिग लड़की को उसके घर से जबरन उठाने की कोशिश की। जहां गांव वालों की मदद से लड़की बचा ली गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर के थाने लाई। दोनों गिरफ्तार आरोपी भागलपुर जिला के सनहला थाना क्षेत्र के निवासी दिलीप कुमार सिंह के पुत्र शुभम कुमार और मुनेश्‍वर मंडल के पुत्र राधुराज बताया जाता है। पुलिस की मुताबिक दोनों आरोपियों को गुरुवार को जब कोर्ट में पेशी के लिए लेकर जाया जा रहा था। तभी आरोपी रघुराज ने पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। जिसके बाद से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। हालांकि, ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिस बल आरोपी की तलाश में जुट गए। लेकिन उसका कही आता पता नही चल पाया। पुलिस की इस लापरवाही ने न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि आरोपी के फरार होने से आम जनता में भी डर का माहौल बन गया है। इस घटना के बाद से पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। की क्या पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था इतनी कमजोर थी कि एक आरोपी उनकी आंखों के सामने से भाग निकला? क्या पुलिसकर्मी सतर्क नहीं थे.? या फिर किसी और कारण से आरोपी को भागने का मौका मिला? इन सभी सवालों के जवाब पुलिस जांच के बाद ही सामने आएंगे, लेकिन इस घटना ने काराकाट पुलिस और कानून-व्यवस्था पर बड़ा प्रश्नचिन्ह लगा दिया है। घटना के बाद से रोहतास पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

रोहतास एसपी रौशन कुमार ने कहा की हमारी प्राथमिकता फरार आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ना है। और इस मामले में जिस किसी पुलिस कर्मी की लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, अब तक किसी भी पुलिसकर्मी पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि अगर पुलिस सतर्क रहती तो कैदी के भागने की नौबत ही नहीं आती। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को फिर से गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद से आम जनता में रोष है। और लोगों पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। पुलिस हिरासत से कैदी के फरार होने की यह घटना ने कानून-व्यवस्था की गंभीर स्थिति को दर्शाती है। पुलिस की सुरक्षा में हुई इस चूक से तरह तरह के सवाल उठ रहे हैं । अब यह देखना होगा कि पुलिस कब तक इस फरार अपराधी को पकड़ पाती है और लापरवाह पुलिसकर्मियों पर क्या कार्रवाई होती है।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment