Bakwas News

शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने काला पट्टी बांध किया विरोध प्रदर्शन

इन्दु तपेश्वर सिंह महिला कालेज बिक्रमगंज रोहतास में कार्य करते हुए वेतनमान के लिए बिहार सरकार के नीतियों का विरोध काला पट्टी बांध कर सम्बद्ध डिग्री कालेज शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ द्वारा किया गया। बिहार के राज्यपाल को ई मेल पर मांग पत्र तथा फोटो भेजा गया। अनुदान राशि के बदले वेतनमान, बकाया 8 सालों अनुदान राशि का भुगतान एकमुश्त हो, अनुदान राशि डेढ़ करोड़ रुपए की अधिकतम सीमा के बंधेज को समाप्त किया जाए आदि मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में कालेज के डॉ बिनोद कुमार सिंह, प्राचार्य, डॉ उमेश्वर प्रसाद सिंह, उप प्राचार्य, डॉ शांति प्रकाश सिंह, डॉ मनोज कुमार सिंह, डॉ रबिन्द्र कुमार, डॉ अयोध्या प्रसाद सिंह, डॉ रेणु कुमारी, डॉ सन्तोष कुमार , डॉ बिपिन बिहारी सिंह, डॉ अरविन्द पाण्डेय, डॉ उमेश सिंह, प्रो सुशील कुमार, प्रो त्रिलोकी सिंह, डॉ नरेन्द्र कुमार सिंह, प्रो तेजनरायण सिंह प्रो बिनोद मेहता, डॉ इफ्तेखार अहमद, रामाकांत सिंह, धीरेन्द्र सिंह, किसलय सिंह, मनजी सिंह ने भाग लिया।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment