Bakwas News

महाशिवरात्रि पर भगवान शिव के विवाह में भक्तों की उमड़ी भीड़ विवाह पूजन के बाद सैकड़ों भक्तों में हुआ प्रसाद वितरण

बिक्रमगंज शहर में बुधवार को हर-हर महादेव के जयकारे से शिवालय गूंज उठा। इस अवसर पर पूजा-अर्चना के लिए अल सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी उमड़ पड़ी। दोपहर बाद तक पूजा के लिए श्रद्धालु आते रहे। इस दौरान भजन कीर्तन का दौर चलता रहा। शिवरात्रि को लेकर मंदिरों में विशेष तैयारी की गयी थी. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जहां तड़के ही मंदिरों के पट खोल दिये गये थे शिवालयों को दुल्हन की तरह सजाया गया था। इस अवसर पर परंपरा के अनुसार शाम को विभिन्न शिव मंदिरों से गाजे-बाजे के साथ शहर के मां काली मंदिर तेंदुनी से भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात निकाली गई। जो भगवान शिव के बारात में शामिल भव्य झांकियों ने श्रद्धालुओं को खूब आकर्षित किया। वही बरात में शिवभक्त भूत-पिशाच, नर-नारी, किन्नर, गंधर्व के साथ महादेव के रूप में दूल्हा बनकर निकले।

इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में लोगों की ओर से जगह-जगह पर बारातियों का भव्य स्वागत किया गया।

शिव-पार्वती के शुभ विवाह में देर रात महिलाओं ने गया गीत :

शिवालयों से बरात निकलने के पहले महिला भक्तों द्वारा परिछावन किया गया। जहां शिवजी को दूल्हे की तरह सजाकर उन्हें मां पार्वती से विवाह करने के लिए विदा किया गया। महादेव की बारात में हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाराती बने। जिस इलाके से भी बरात गुजर रही थी, उसकी एक झलक देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ता था। इस दौरान तेंदुनी बालिका विद्यालय स्थित भगवान शिव मंदिर हर-हर महादेव के उद्घोष और भक्ति गीतों से माहौल शिवमय हो गया रात में शुभमुहूर्त पर भगवान भोलेनाथ व माता पार्वती का शुभ विवाह कराया गया। इस अवसर पर ब्रजेश दीक्षित, दिव्या दीक्षित, श्यामली दीक्षित, श्रेया दीक्षित, धनंजय सिंह,अनिल यादव, विनय यादव, प्रियंका देवी,सोहन सिंह, ललिता देवी सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साह के भगवान शिव बरात के साथ पूरे शहर का भ्रमण किया। वहीं रात में शिव मंदिर में पुजारी के सानिध्य में विधान के साथ शिव-पार्वती का विवाह संपन्न हुआ।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment