Bakwas News

बिक्रमगंज में जलभरी शोभायात्रा के साथ श्री विष्णु महायज्ञ प्रारंभ

श्री मौनी बाबा आश्रम में श्री श्री 1008 श्री गिरवर लाल जी महाराज जी के सानिध्य में आचार्य उग्रसेन उपाध्याय जी के द्वारा जलभरी शोभा यात्रा निकाला गया। जलभरी शोभा यात्रा यज्ञ मंडप से चलकर काव नदी के तट पर काशी घाट पहुंची। जहाँ विधि विधान के साथ लोगों ने कलश में जल लेकर पुनः यज्ञ मंडप पहुचे। कलश स्थापना के साथ हीं श्री विष्णु महायज्ञ प्रारम्भ किया गया। मुख्य यजमान शम्भू सिंह और उनकी पत्नी श्रीमती कंचन देवी द्वारा पञ्चाङ्ग पूजन, यज्ञशाला की परिक्रमा करते हुये मण्डप प्रवेश हुआ. यज्ञ समिति के लोगों ने बताया कि 2 मार्च दिन रविवार को दिन में 11:00 बजे यज्ञ की पूर्णाहुति होगी।
इस मौके पर भक्त अमरेन्द्र मिश्रा, रघुवंश सिंह, उमेश पाण्डेय, सिन्तु पाण्डेय, राधेजी, श्रीधर तिवारी, प्रमोद सिंह सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment