आमस, गया
गया जिले के आमस प्रखंड की करमडीह पंचायत के बनकट गांव में श्रीमद भागवत कथा सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लग रही है। आचार्य दीपक मिश्रा ने अपनी कथा में कहा कि भगवान के मर्जी के बिना कुछ भी संभव नहीं है। हमें शास्त्रों में वर्णित सद्गुणों पर चलना चाहिए। इससे व्यक्ति का जीवन सबर जाता है और समाज में समरसता आती है। भगवान ही एक आधार हैं जो हर जीवों की रक्षा करते हैं। कलयुग में केवल भगवान नाम का जाप ही मानव जीवन का आधार है। शिव शक्ति नवयुवक क्लब के अध्यक्ष रामविलास यादव ने बताया कि हर साल गुप्त नवरात्र के मां उत्सव पर गांव में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाता है। 30 जनवरी को शुरू हुए इस अनुष्ठान की पूर्णाहुति 6 फरवरी को भंडारे के साथ होगी। आयोजन में गांव के युवा और ग्रामीण अहम भूमिका निभा रहे हैं।