Bakwas News

ब्राह्मण समाज सेवा संघ की बैठक में नशाखोरी बंद करने का लिया गया संकल्प

ब्राह्मण आज ब्राह्मण समाज सेवा संघ शाहाबाद रोहतास की बैठक काराकाट प्रखंड क्षेत्र के इटडिया में अरविंद मिश्रा के अध्यक्षता में किया गया। जिसका संचालन विश्वनाथ मिश्र

ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में औरंगाबाद से चलकर के आये भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता अश्वनी तिवारी बैठक में शामिल हुए। बैठक को संघ के अध्यक्ष अध्यक्ष प्रकाश तिवारी, उपाध्यक्ष रजनीश पांडेय, सचिव चंदन तिवारी, महासचिव आनंद तिवारी, उपसचिव पिंटू तिवारी, कोषाध्यक्ष रजनीकांत पांडेय, वीरेंद्र तिवारी, संजय तिवारी, मनोज तिवारी, अखिलेश तिवारी, ददन पाण्डेय, दशरथ मिश्रा, इटडिया गांव के सभी ब्राह्मण परिवार सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए। बैठक के पूर्व भगवान परशुराम के तेलचित्र पर मंत्र उच्चारण के साथ दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि किया गया। उपस्थित सभी लोगों को नशा खोरी बंद करन के लिए संकल्प दिलाया गया। सभी वक्ताओं ने कहा कि हम किसी भी जाति के विरोधी नहीं है। हम सबको गले लगाने वाले में से इस धरती पर एक ब्राह्मण है। जो पूरे विश्व की कल्याण की बात करता है। हम वसुदेव कुटुंबकम की बात करते है। हम अगर जातिवादी होते तो रावण को पूजने का काम करते हैं लेकिन रावण को पूजा करके प्रभु श्री राम को पूजते हैं। श्री कृष्ण को पूजते है। इसलिए हम पर जातिवादी का दोष देना उचित नहीं है। यह बात जरूर है कि हम ब्राह्मण की विकास की बात करते हैं। ब्राह्मण में भी गरीब हैं जिनके उत्थान की बात करते हैं। हम शादी में फिजूल खर्ची के विरोधी हैं। मेघावी बच्चों को सही शिक्षा मिले ये चाहते हैं। गरीब ब्राह्मण का विकास हो इस बिंदू पर काम करते है। बैठक में ब्राह्मण समाज को आर्थिक और समाजिक प्रगति के लिए जागरूक करने, दहेज को समाप्त करने, युवाओं को नशाखोरी से बचाने, गरीब एवं मेधावी छात्र छात्राओं की शिक्षा की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment