Bakwas News

रबी कार्यशाला सह प्रशिक्षण का किया गया आयोजन

बिक्रमगंज मुख्यालय स्थित बिस्कोमान परिसर में सोमवार को प्रखंड स्तरीय रबी कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड कृषि पदाधिकारी वेद प्रकाश, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित प्रताप सिंह अनुमंडल कृषि पदाधिकारी मधुरेंद्र कुमार सिंह, आत्मा के गजेंद्र बहादुर, कृषि समन्वयक अशोक कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, मोहम्मद मेराज आलम, संदीप कुमार सिंह, सहायक तकनीकी प्रबंधक कुमारी रागिनी चौहान, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी प्रशांत कुमार शर्मा ने संयुक्त  रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। मौके पर किसान सलाहकार प्रभाकर श्रीवास्तव, कपलेश भारती, ललन सिंह, टिंकू सिंह, जितेंद्र कुमार, जावेद हुसैन, बृजेश कुमार, भानु प्रताप सिंह, कन्हैया सिंह एवं प्रखंड बिक्रमगंज के काफी संख्या में किसान उपस्थित थे। अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रखंड कृषि पदाधिकारी के द्वारा रबी फसल तेलहन, दलहन, गेहूं सहित परली प्रबंधन के बारे में जानकारी दिया गया। अनुमंडल कृषि पदाधिकारी किसानों को परली नहीं जलाने की सलाह दी। कहा कि पराली जलाने वाले पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम में प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी आकाश दीप, कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉक्टर शोभा रानी ने भी रबी फसलों के उत्पादन पर प्रकाश डाला। जैविक खेती के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रखंड तकनीकी प्रबंधक प्रशांत कुमार शर्मा के द्वारा किसानों को दैनिक फसलों के बारे में जानकारी दी गई। मौके पर कृषि समन्वयक मिराज आलम सहित सैकड़ो किसान मौजूद थे।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment