Bakwas News

ससुराल आए युवक का नहर से शव बरामद

बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के भोजपुर रजवाहा से थाना चौक के पास नहर से सोमवार को एक युवक का शव बरामद हुआ। स्थानीय लोगों की सूचना पर जाकर पुलिस ने शव को लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सासाराम भेज दिया है। मृतक सासाराम नगर थाना क्षेत्र के काजीपुर निवासी स्व सुरेंद्र चौधरी का 30 वर्षीय पुत्र रोहित चौधरी है। उसकी शादी बिक्रमगंज निवासी वर्तमान में सहेजनी निवासी सुनिल चौधरी की पुत्री चांदनी देवी से हुई थी। वह ससुराल छठ पूजा में आया था। रविवार को वह अपने ससुराल से बाहर घूमने निकला था, जिसका शव सोमवार को नहर से बरामद हुआ। मृतक की पत्नी भी अपने मायके थी। इस घटना के बाद युवक के ससुराल में रुदन क्रंदन होने लगा। थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की मौत पानी में डूबने से होने जैसा प्रतीत होता है। उसके शरीर पर कोई जख्म का निशान नहीं मिला है। मृतक की पत्नी के बयान पर अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment