Bakwas News

आमस में सौहार्द पूर्वक माना दुर्गा पूजा, युवाओं में दिखा भारी उत्साह 

धर्मेंद्र कुमार सिंह 

आमस, गया

गया जिले के आमस प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को धूमधाम से दशहरा पूजा संपन्न हो गया। चंडीस्थान, आमस, सिमरी, श्यामनगर नीमा, ताराडीह, सांव समेत सभी जगहों पर मां दुर्गे की पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की दिन भर भीड़ लगी रही। चंडीस्थान में माता के चलंत स्वरूपों को देखने लिए दूर दराज गावों से भरी संख्या में लोग पहुंचे थे। स्थानीय प्रशासन की देखरेख में देर रात तक मूर्तियां विसर्जित की गई। युवा बेहद उत्साहित दिखे।

 

थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि सभी जगहों पर सौहार्द पूर्वक पूजा संपन्न हुआ। बीडीओ नीरज कुमार राय, सीओ अरशद मदनी आदि पुलिस जवानों के साथ पूजा स्थल और मेले का जायजा लेते रहे। वहीं शेरघाटी के रंगलाल हाई स्कूल मैदान में एसडीओ सारा अशरफ, एएसपी शैलेंद्र सिंह ने कबूतर उड़ा कर सादगी का संदेश दिया। यहां रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतला का दहन किया गया। देखने के लिए भरी संख्या में लोग जुटे थे। कई जगहों पर पूजा समिति की ओर से भंडारे का आयोजन कराया गया।

Leave a Comment