Bakwas News

बिक्रमगंज में किया गया प्लंबर मीट कार्यक्रम का आयोजन

बिक्रमगंज शहर के आरा रोड में स्थित निर्वाना होटल के सभागार में सोमवार को देर शाम वाटर टेक के तत्वावधान में प्लंबर मीट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित वाटर टेक के सिनियर मैनेजर उमाशंकर सिंह ने प्लंबरों की समस्याओं की चर्चा करते हुए आधुनिक यंत्रों के संबंध में बताया। कहा कि इस आधुनिक यंत्रों से प्लंबरों का कार्य बेहतर और आसान हो गया है।

 

मौके पर उपस्थित मां आस्कामिनी इंटरप्राइजेज के संचालक कुंदन कुमार गुप्ता ने सभी प्लंबरों को आधुनिक कीट, मोमेंटो और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सुशील कुमार, रोहित मिश्रा, अजय कुमार, अमन कुमार, पप्पू कुमार, रंजन कुमार, राजू कुमार, विमलेश कुमार, सहित दो दर्जन से अधिक प्लंबर शामिल थे।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment