अरवल। अरवल पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार भील के निर्देश पर परासी थाना परिसर में थाना अध्यक्ष पवन कुमार के नेतृत्व में गुंडा परेड कराया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गुंडा पंजी में अंकित लोगों को थाने में बुलाया गया।
उन्होंने कहा कि गुंडा पंजी में कई ऐसे लोगों के नाम हैं, जिनकी आयु अधिक हो गई है या मुख्यधारा में वापस लौट गए हैं। पंजी में सुधार लाकर उनलोगों का नाम हटाया जाएगा। गुंंडापरेड का उद्देश्य अपराधीयो को मुख्य धारा में लाने का है। ये पहल अपराधीयो को सामाजिक जीवन जीने का अवसर प्रदान कर रही है|