अरवल । जिले के बालिका हाई स्कूल में बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ का चुनाव निर्विरोध तरीके से संपन्न हुआ | इस चुनाव में कुल 10 पदों के लिए निर्विरोध तरीके से सांगठनिक चुनाव पर्यवेक्षक डॉक्टर अनुज कुमार राज्य पर्यवेक्षक हजारी सिंह के नेतृत्व में सचिव पद पर निर्विरोध तरीके से राजीव कुमार उर्फ अनय सिंह वालिदाद हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक को चुनाव किया गया। जिले के 73 हाई स्कूल के सभी शिक्षकों के द्वारा 57 प्रखंड स्तरीय चयनित शिक्षकों ने इस चुनाव में भाग लिया।
अध्यक्ष पद पर निर्विरोध अरविंद कुमार, उपाध्यक् यमुना प्रसाद, लालबाबू सिंह, संयुक्त सचिव विजय कुमार मो मोइनुद्दीन,संतोष कुमार ,अरुण कुमार प्रभाकर कुमार ,इकबाल अहमद ,कोषाध्यक्ष संयोग कुमार मूल्यांकन परिषद मनीष कुमार, नरेंद्र कुमार, प्रमंडल कार्य समिति राकेश कुमार गुप्ता, बृज किशोर कुमार सिंह, राज्य कार्य समिति मनोज कुमार को निर्विरोध तरीके से चुनाव कर लिया गया।