Bakwas News

बिहारी बिगहा पहुंच मृतकों के परिजन से मिले जनसुराज नेता रामाधार सिंह

गया ब्यूरो। जन सुराज नेता व आमस प्रखंड के सरपंच संघ अध्यक्ष युवा नेता रामाधार सिंह मंगलवार को बिहारी बिगहा पहुंच मृतकों के परिजनों से मिले। अज्ञात बीमारी से मरने वाले टोले के सभी मृतकों के घर-घर जाकर परिजनों से मिलकर ढाढस बंधाया। इन्हें सभी सरकारी लाभ और आर्थिक मदद दिलाने आश्वासन भी दिया। साथ ही वरीय अधिकारियों से बात कर सभी मृतकों के आश्रितों को उचित मुआवजा देने की मांग की। वहीं बीडीओ नीरज कुमार राय व सीओ अरशद मदनी से टोले में कैंप लगवा कर छुटे हुए जरूरतमंदों को पेंशन, राशन, आवास, आंगनबाड़ी, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि सरकारी योजनाओं के लाभ दिलवाने की अपील की है। कहा 21 वीं सदी में भी गरीब-गुरबों का यह हाल लोकतंत्र के लिए अच्छी बात नहीं है। अधिकारियों के साथ हम नेताओं को भी इस ओर ध्यान देने की जरूरत है।

 

इधर भावी विधायक के तौर पर आमस निवासी शंकर सिंह के पुत्र रामाधार सिंह को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। सभी के सुख-दुखों में शामिल होना व सामाजिक क्रियाकलापों में बढ़-चढ़ कर भाग लेने आम जनमास को पसंद आ रहा है। इनके चाहने वाले कहते हैं कि देश के सभी नेताओं को रामाधार सिंह की जैसी सोच रखनी चाहिए। तभी सभी लोगों का विकास संभव हो सकेगा। बता दें कि अज्ञात बीमारी से आमस की झरी पंचायत के बिहारी बिगहा के 6 व कोनार नगर के 1 समेत कुल सात लोगों की मौत पांच दिनों के अंतराल में हो गई थी।

Leave a Comment