Bakwas News

नवयुवक कांवरिया संघ के द्वारा निशुल्क कांवरिया विश्राम शिविर का आयोजन

करपी,अरवल। प्रखंड मुख्यालय स्थित इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय के प्रांगण में नवयुवक कांवरिया संघ के द्वारा निशुल्क कांवरिया विश्राम शिविर का आयोजन किया। इसका उद्घाटन थाना अध्यक्ष उमेश राम ने किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए इन्होंने कहा कि भक्ति में शक्ति होती है। अध्यात्म से मानसिक उन्नति होती है जिसके फल स्वरुप समाज में शांति कायम होता है। शांति कायम रखना पुलिस का एकमात्र कार्य है।

 

पटना गायघाट से गंगाजल लेकर लंबी दूरी तय कर पहुंचने वाले शिव भक्त कांवरियों के लिए इस विश्राम शिविर में रहने, खाने एवं चिकित्सा का प्रबंध किया गया है। मेरे द्वारा इस क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल कायम करने के लिए हर संभव मदद करूंगा। नवयुवक कांवरिया संघ के लोग इस क्षेत्र में शिव भक्त कावरियों के साथ किसी भी प्रकार का कोई गलत व्यवहार नहीं हो तथा असामाजिक तत्व कुछ गलत कार्य नहीं करें इसके लिए पुलिस भी हमेशा तत्पर रहेगी।

इन्होंने संघ के लोगों से अनुरोध किया कि शिव भक्त कांवरियों को आने जाने में सुरक्षा के दृष्टिकोण से किसी भी प्रकार की कोई समस्या खड़ी होती है तो इसकी अभिलंब सूचना दें। सूचना मिलते ही पुलिस आसामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई करेगी। संघ के अध्यक्ष डॉ ज्योति उर्फ शत्रुघन पंडित ने कहा कि प्रत्येक वर्ष पटना गायघाट से हजारों की संख्या में शिव भक्त कांवर में गंगाजल लेकर 112 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए देवकुंड स्थित बाबा दूधेश्वर नाथ का जलाभिषेक करते हैं। यह एक महत्वपूर्ण कार्य है।

 

शिव भक्तों के लिए आस्था का केंद्र है। पूर्व जिला पार्षद तथा पूर्व में नवयुवक कांवरिया संघ के अध्यक्ष रहे आनंद कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि करपी के हीं उत्साही नौजवानों ने बिहार से झारखंड के अलग हटने के बाद कांवड़ यात्रा की शुरुआत की थी। मात्र करपी के 12 उत्साही श्रद्धालुओं ने आज से 24 वर्ष पूर्व जिस आध्यात्मिक कांवड़ यात्रा की शुरुआत की थी वह इस क्षेत्र का महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान बन गया है।

 

 

सरकार के कई मंत्रियों, प्रशासन के मुखिया, जिलाधिकारी समेत गण्य मान्य लोगों को लगातार नवयुवक कांवरिया संघ इस शिविर में आमंत्रित करता है। इनके द्वारा देवकुंड को पर्यटन स्थल बनाने की घोषणा लगातार की जाती रही है ।लेकिन आज तक देवकुंड को पर्यटन स्थल का दर्जा नहीं मिला। इस मौंके पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता वेंकटेश शर्मा ,गुड्डू शर्मा, भगवान भोलेनाथ की वेशभूषा में श्रद्धालु पंकज गुप्ता, अधिवक्ता संजय कुमार समेत काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment