आमस (गया) धर्मेन्द्र कुमार सिंह
गया जिले के आमस प्रखंड परिसर में सोमवार को एक समारोह आयोजित कर पूर्व बीडीओ डॉ. अवतुल्य कुमार आर्य को भव्य विदाई दी गई। मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, पंच, वार्ड सदस्य, शिक्षक, अंचल-ब्लॉक, मनरेगा, आंगनबाड़ी कर्मी व समाजसेवियों ने फूल-माला, गुलदस्ता व अंग वस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया। आमस के लोगों का प्यार पाकर बीडीओ भावूक हो गए। उन्होंने कहा कि आमस के लोग बहुत अच्छे हैं, इनसे मिले प्रेम को कभी भूला नहीं सकते। आमस की धरती पर बार-बार आने को दिल करेगा। बता दें कि इनका तबादला औरंगाबाद जिले मदनपुर ब्लॉक में हो गया है। जबकि नवादा जिले के गोविंदपुर ब्लॉक के निरज कुमर राय आमस के नए बीडीओ के रूप में पदभार ग्रहण किया है।
आमस पंचायत के मुुखिया मनोज यादव, अकौन मुखिया किशोर मांझी, महुआवां मुखिया प्रतिनिधि मो. कमरू, बड़की चिलमी मुखिया महेन्द्र पासवान, सीओ अरशद मदनी, कलवन पंचायत समिति सदस्य बाबर अली खां, अकौना पंसस विरेन्द्र यादव, मनोज दांगी, आमस पंसस अरूण पासवान, राजेन्द्र प्रसाद यादव आदि ने कहा कि कुशल व्यहार के डॉ. आर्य के नेतृत्व में प्रखंड में विकास के खूब काम हुए। इनके व्यक्तित्व को कभी भूलाया नहीं जा सकता। मौके पर झरी पैक्स अध्यक्ष दीपू सिंह, कलवन मुखिया जानकी चौहान, रामपुर मुखिया अनुराग रंजन उर्फ डब्लू पासवान, शिक्षक संघ अध्यक्ष कपिलदेव पासवान, अशोक, ललित चौधरी, अनुज पावान, मनोज दास, राजकुमार गहलौत आदि भी रहे।