कलेर,अरवल | स्थानीय प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हासेडीह गांव स्थित बगीचे मे असामाजिक तत्व के लोगों के द्वारा आग लगा दिया गया है जिसमें सैकड़ों हरा पेड़ जलकर खाक हो गया है| प्राप्तजानकारी के मुताबिक के बगीचे में आग लगने से हासेडीह गाँव निवासी किसान जितेंद्र कुमार सिंह का 90 पेड़, ईश्वर दयाल सिंह ,मिथिलेश सिंह, रामस्वरूप सिंह ,अजय सिंह ,सुरेश यादव का बगीचे में पेड़ लगा हुआ था | आग लगने से इन सभी किसानों का काफी नुकसान हुआ है | इसकी सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने अग्निसमक को दिया लेकिन अग्निशमन विभाग की गाड़ी नहीं पहुंची|
हालांकि तेज पछुआ हवा के कारण आग की लपेट इतना तेज थी , किसी तरह स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया | आग कैसे लगी है इसके बारे में जानकारी किसी को पता नहीं चल पाया है | इस संबंध में कलेर प्रखंड के समाजसेवी मुलायम यादव ने बताया कि बगीचा में आग लगने से किसानों को काफी क्षति हुआं है| उन्होंने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि बगीचे में आग लगने से नुकसान हुए पेड़ का आकलन कर उन किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए|