Bakwas News

होटल अशोका में जदयू कार्यकर्ताओं के द्वारा धूमधाम से मनाया गया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन

अरवल। होटल अशोका में जदयू कार्यकर्ताओं के द्वारा केक काटकर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार का 73 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता जदयू के जिला उपाध्यक्ष ब्रजभूषण कुशवाहा ने की। समारोह को संबोधित करते हुए जदयू प्रदेश महासचिव जितेंद्र पटेल ने कहा कि आज बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार का जन्मदिन है।

 

इस अवसर पर हम सभी लोग उनके दीर्घायु एवं स्वास्थ्य रहने की कामना करते हैं ताकि  और लंबे समय तक बिहार की जनता का सेवा करते रहें। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भयमुक्त बिहार एवं विकसित बिहार बनाने का काम किया है ।जबसे बिहार की जनता ने उन्हें सेवा करने का मौका दिया तबसे लगातार बिहार को सभी क्षेत्रों में विकास कार्य करने का काम किया है। उन्होंने पंचायती राज एवं सरकारी नौकरियों में महिलाओं को आरक्षण देकर ऐतिहासिक कार्य किया है। इस कार्यक्रम में  गुड्डू पटेल, सुबोध कुमार भास्कर, नीतीश पटेल, महेंद्र यादव, गोदानी साव, सुजीत पटेल, साकेत कुमार उर्फ टुटु शर्मा, सुजीत रंजन मौर्या, मिथिलेश कुशवाहा, ललन पटेल ,रौशन पटेल समेत अन्य लोग शामिल थे।

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment