अरवल। 29 जनवरी को केंद्रीय शिक्षा विभाग दिल्ली द्वारा आयोजित परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में बिहार से दो छात्र चयनित हुए थे। जिसमें अरवल जिले के किंजर निवासी सुनील कुमार सिंह का पुत्र रोशन कुमार भी चयनित हुए थे। घर वापसी आने के बाद इस होनहार छात्र को लगातार सम्मानित व पुरस्कृत किया जा रहा है। शुक्रवार को भाजपा किसान मोर्चा के शिष्टमंडल द्वारा भी इस छात्र को सम्मानित किया। इस दौरान लोगों ने कहा कि अपने लक्ष्य की ओर ही केवल ध्यान दें, आपके इस उपलब्धि से आपके माता-पिता एवं परिवार के साथ-साथ अरवल जिले एवं बिहार गौरवान्वित हुआ है।
हम लोगों की ओर से ही शुभकामना है कि आप अपने जीवन पथ पर हमेशा बढ़ते रहे और इसी तरह नाम रौशन करते रहें। इस शिष्टमंडल में किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष शंकर कुमार सिंह, हरेंद्र नारायण सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य बजेंद्र सिंह , इंदल सिंह तथा चंदन कुमार सिंह शामिल थे।