Bakwas News

खेतों में खिले सरसो के फूल लोगों को खिंच रहा अपनी ओर

आमस (गया)   धर्मेन्द्र कुमार सिंह 

खेतों में सरसो के खिले पीले-पीले फूल लोगों को अपनी ओर खिंच रहा है। रास्ते से आते-जाते कार-बाइक सवार रूक कर मोबाइल से फूलों के बीच खड़े होकर और बैठ कर सेल्फी लेते देखे जा रहे हैं। फूलों से भरा खेत उनके मन को अहलादित कर रहा है। कह रहे किसानों ने खेतों में क्या सोना उपजाया है। लेकिन किसानों के इस सोने को बूंदाबांदी बारिश से भारी नुकसान होने लगा है। पीले फूलों पर कीड़े (लूती) बैठने लगे हैं। जो फूलों को नष्ट करने लगे हैं।

 

गोपाल सिंह, इंदल प्रसाद, श्याम यादव, रंजय सिंह, रामवृक्ष प्रसाद आदि किसानों ने बताया कि फूल नष्ट होने पर पौधों में अच्छे बीज नहीं बन पाएंगे। इससे उपज प्रभावित होगें और भारी नुकसान होगा। कहा सरसो की खेती में फूल के वक्त बारिश हो जाने से कुछ फूल झड़ जाते हैं और बचे फूलों को कीड़े बैठ कर गंदा कर देते हैं। बता दें कि किसान अपनी परती पड़ी भूमि में सरसो की खेती की है। फसल भी बहुत अच्छे हैं। इसके अलावा मसूर व चना के फसलों में भी फूल निकलने लगे हैं। इन्हें भी बारिश से नुकसान होने का किसानों को आशंका है।

Leave a Comment