अरवल। सदर थाना परिसर में पुलिस परिवार द्वारा स्थानांतरित पुलिस अधीक्षक मोहम्मद कासिम के विदाई सह सामान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन और संचालन धनंजय कुमार सिंह के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में नव पदस्थापित पुलिस कप्तान विद्यासागर का भी स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान करपी थाना अध्यक्ष उमेश राम ने अपने संबोधन में कहा कि एक साल तक निवर्तमान पुलिस अधीक्षक के साथ काम करने का मौका मिला इस दौरान कभी भी ऐसा नहीं लगा कि एक बार भी ऐसा महसूस नहीं हुआ कि एक पुलिस पदाधिकारी से साथ काम किया। विपरीत से विपरीत हालात में भी उन्होंने मार्गदर्शन किया और एक गार्जियन के तौर पर उनके साथ कम से कदम मिलाकर हम लोगों ने काम की। इसके अलावा कई पुलिस कर्मियों ने अपने संबोधन में कहा कि पूरे पुलिस करियर में पहली बार ऐसे पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में काम किया जो कभी किसी को फटकार नहीं लगे घटना होने के बाद उन्होंने मनोबल बढ़ाया और उत्साह के साथ काम किया और चेहरे पर विपरीत परिस्थितियों में भी मुस्कान पुलिस पर रही। बड़े से बड़े कांड का उद्वेदन बड़े साधारण तरीके से हुआ।
कार्यक्रम में इंस्पेक्टर अर्जुन प्रसाद, अजय कुमार ,मानवेंद्र कुमार, राज कौशल,उमाशंकर सिंह, संजीत सिंह मनोज कुमार, राहुलअभिषेक,कृष्णानंद ने अपना वक्तव्य दिया और पूरे कार्यकाल की व्याख्यान की और पुलिस अधीक्षक की ख्याति को तमाम पुलिस कर्मियों के सामने रखा। कार्यक्रम के बाद निवर्तमान पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस परिवार को आभार व्यक्त किया और अपने कार्यकाल के दौरान कार्यों की बारे में जानकारी देकर लोगों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के अंत में सभी पुलिसकर्मियों ने पुलिस अधीक्षक को सम्मान भेंट की।