Bakwas News

खलिहान में लगी आग से 20 हजार का पुआल जलकर खाक, किसान मायूस

अरवल। किंजर थाना क्षेत्र के कोचहासा पोखरा स्थित मजदूर किसान बैजनाथ सिंह एवं जयप्रकाश सिंह के खलिहान में आग लगने के कारण 20 हजार नेवारी जलकर नष्ट हो गया। इस आग एक बच्ची भी जख्मी हो जी। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को दोपहर बैजनाथ सिंह के खलिहान में नेवारी पिटनी कार्य चल रहा था। खलिहान में बनाए गए झोपड़ी में बैठी जयप्रकाश सिंह छोटी बच्ची ने खेल खेल ने माचिस की तीली जला दी। झोपड़ी में आग पकड़ लिया। झोपड़ी के पास घास काट रही महिलाओ ने झोपड़ी से धुंआ निकलते देख शोर मचाई। शोर सुन ग्रामीण दौड़ सबसे पहले बच्ची को निकाली। जो मामूली रूप से जख्मी हो गई थी।

 

इसके पश्चात मोटर पंप एवम अन्य माध्यम से आग को कड़ी मस्कत के बाद बुझाया गया। लेकिन तबतक नेवारी जल कर नष्ट हो गया था। दोनो मनी बटाई पर खेती किए थे। दोनो के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जेडीयू नेता शारदा नन्द सिंह प्रशासन से क्षति का आकलन करते हुए मुवावाजा देने की मांग की है।

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment