अरवल। ठंड फिलहाल अपने चरम सीमा पर पहुंच गया है। 7 डिग्री तक न्यूनतम तापमान पहुंच जाने के कारण इंसान के साथ-साथ पशु पक्षी भी परेशान है। इस ठंड के साथ शीतलहरी का प्रकोप जनजीवन को और भी अस्त व्यस्त कर दिया है।
हालत यह है कि जहां कहीं भी अलाव की गर्मी मिल रही है लोग उसके चारों ओर घेर कर बैठ जा रहे हैं। ठंड के मारे पशु भी अलाब की गर्मी लेने से पीछे नहीं है। पूरे दिन धूप सिर्फ नाम मात्र का ही नजर आता है। ठंड का प्रकोप ऐसा की लोग घरों में ही दुबके रह रहे हैं। सुबह काफी देर बाद बाजार में रौनक आ रही है, वही शाम ढलने से पहले हीं सड़कें सुनी हो जा रही है।