Bakwas News

खोजन गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, पांच लोग हुए घायल

अरवल। किंजर थाना क्षेत्र के खोजन ग्राम में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्ष से पांच लोग घायल हो गए हैं। इस मामले में दोनों पक्षों से प्राथमिकी दर्ज की गई है। झगड़ा का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

 

घायलों का इलाज किंजर सरकारी अस्पताल में कराया गया है। गंभीर रूप से जख्मी व्यक्ति को अरवल सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति कायम है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूरे मामले पर हम लोग नजर बनाए हुए हैं।

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment