Bakwas News

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बताये रास्ते पर चलने पर हीं 2047 तक विकसित भारत का सपना साकार होगा : जीवन कुमार

कुर्था,अरवल। विकसित भारत संकल्प यात्रा, मोदी की गारंटी रथ कार्यक्रम का आयोजन अहमदपुर हरना ग्राम पंचायत के लारी में एवं नदौरा ग्राम पंचायत के बैद बिगहा में आयोजित किया गया जिसमें बिहार विधान परिषद के सदस्य जीवन कुमार, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शीला प्रजापति, जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

 

अपने संबोधन में बिहार विधान परिषद के सदस्य जीवन कुमार जी ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने लिया है वह तभी साकार हो सकता है जब हम सब उनके बताए हुए मार्ग पर चलेंगे और केंद्र सरकार की जितनी जनकल्याणकारी योजनाएं हैं उससे लाभान्वित होंगे तभी जाकर के विकसित भारत का सपना साकार हो पाएगा।

 

वही अपने संबोधन में प्रदेश उपाध्यक्ष शीला प्रजापति जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी महिलाओं के लिए भी काफी जानकारी योजनाएं चला रहे हैं जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना बेटियां जब पढेगी तभी आगे बढ़ेगी,।

 

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी कुर्था, भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री रामाषीस दास, जिला मंत्री राहुल वत्स, सोशल मीडिया जिला संयोजक राजकुमार मिश्रा जी मंडल अध्यक्ष सुधीर शर्मा, अहमदपुर हरना ग्राम पंचायत के सरपंच बृजमोहन किशोर शर्मा, नदौरा पंचायत के मुखिया ब्रजेन्द्र कुमार उर्फ मंटू शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष संजय सिंह,रंजन कूमार, मंडल मंत्री रामभवन शर्मा, किसान मोर्चा के जिला मंत्री रामप्रवेश शर्मा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष इंजीनियर मोहम्मद मेराजुद्दीन अंसारी वरिष्ठ भाजपा नेता खलीक अंसारी लाला शर्मा सहित सभी विभाग के पदाधिकारी एवं पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment