Bakwas News

संकल्प सभा का किया गया आयोजन

करपी,अरवल। प्रखंड क्षेत्र के बंभई उच्च विद्यालय के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। संकल्प सभा में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार सिंनहा ने संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा आम जनता के लिए काफी लोकप्रिय साबित हो रही है। इस यात्रा के माध्यम से सरकार के द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को दी जा रही है।

 

भारत सरकार के द्वारा आवास योजना ,प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना समेत अन्य योजनाओं की जानकारी होने के बाद लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। इसके उपरांत विकसित भारत संकल्प यात्रा के उद्देश्यों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुजीत कुमार, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राहुल जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार एवं शहर तेलपा मंडल अध्यक्ष मुकेश भगत समेत कई लोग उपस्थित थे।

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment