कुर्था,अरवल। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक संघ ने अपनी नौ सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। जिसको लेकर कुर्था प्रखंड क्षेत्र में डाक विभाग के कामकाज पर बुरा असर पड़ा है इससे डाक घरों में प्रतिदिन होने वाला सभी कार्य ठप पड़ गया है। इससे पार्सल, रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट अन्य सेवा ठप होने से लोगों को मायूस होना पड़ा इस मौके पर हड़ताली डाक कर्मियों ने 8 घण्टे काम और पेंशन सहित सभी लाभ प्रदान करने। 12 वर्ष, 24 वर्ष, 36 वर्ष की सेवा पुरी करने पर पदोन्नती प्रदान करने। समुह बीमा कवरेज को 5 लाख रुपये तक बढ़ाना।
विभागिय कर्मचारियों के साथ समानता में जी.डी.एस. कर्मचारीयों को ग्रेच्युटी में वृद्धि। 180 दिनों की सवैतनिक छुट्टियों को आगे बढ़ाना व उसका नगदीकरण करने। जी.डी.एस. और उसके परिवार के सदस्यों को चिकित्सा सुविधाओं का प्रावधान। एस.डी.वी.एस. में जी.डी.एस. और विभाग के योगदान को 3% से बढ़ाकर 10% करने। सभी सेवानिवृत जी.डी.एस. को तदार्थ पैंशन प्रदान करने। सेवाओं को बढ़ाने और तेज करने के लिये सभी शाखा कार्यालयों को लैपटॉप, प्रिंटर, ब्राडबैंड नैटवर्क पहुंच प्रदान करने की मांग रखी।