अरवल । मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की हुई जीत का जश्न भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में विजय जुलूस निकाली गई। एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर, मिठाई बांट कर कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। वहीं जयकारे भी होती रही। विजय जुलूस के दौरान जगह-जगह आतिशबाजी भी हुई। यह विजय जुलूस शहर के भगत सिंह चौक से निकली, जो शहर के मार्ग होते हुए अरवल ब्लॉक पहुंची। जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने बधाई देते हुए बताया कि सेवा, सुशासन, विकास और सामाजिक न्याय को समर्पित इस विजय के लिए मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान वासियों का हार्दिक बधाई एवं अभिनंदन है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में चार राज्यों के चुनाव परिणामों में तीन राज्यों में बीजेपी की भारी बहुमत से हैट्रिक लगना ‘मोदी की गारंटी’ पर ‘जनता के विश्वास की गारंटी’ है। इन नतीजों से साफ है कि भारत के मन में मोदी है। मोदी के मन में भारत है। उन्होंने कहा कि कमल खिलने का मतलब सुशासन और विकास की गारंटी है। भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व का पूरे देश की राजनीति में डंका बज रहा है। आज पूरे आत्मविश्वास से हम कह सकते हैं कि भारत के मन में मोदी जी हैं और मोदी जी के मन में भारत है।
वहीं प्रेस पैनलिस्ट सचिदानंद पियूष ने बधाई देते हुए कहा कि तीन राज्यों में भाजपा को जबरदस्त बहुमत मिला है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओ के जोश और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन से हुए जीत की बधाई दी है। उन्होंने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन एवं नेतृत्व, लोक-कल्याणकारी विजन एवं नीतियों और समग्र विकास के संकल्प के प्रति मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान के नागरिकों के अटूट विश्वास का प्रतीक है। यही कारण है कि चार राज्यों के चुनाव परिणामों में तीन राज्यों में बीजेपी की भारी जीत हुई है।
इस जश्न के मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामविनय शर्मा, पूर्व प्रत्याशी दीपक शर्मा, पूर्व प्रमुख व भाजपा नेता संजय शर्मा, जिला महामंत्री रामाशीष दास व कुशवाहा चंदन,जिला उपाध्यक्ष आनंद चन्द्रवंंशी, संजीव कुमार, अलक नन्दा, शशिभूषण भट्ट, भास्कर कुमार, जिला कोषाध्यक्ष कुंदन पाठक,जिला मंत्री राहुल वत्स, अखिलेश पासवान, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मुन्नी चन्द्रवंशी,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार, अरवल ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गुड्डू चन्द्रवंशी, नगर अध्यक्ष चंदन खत्री,करपी मंडल अध्यक्ष संजीत सिंह, कलेर मंडल अध्यक्ष गौरव कुमार सहित सैकड़ो संख्या भाजपा कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।