Bakwas News

कुर्था में मनाई गई देव दीपावली, हजारों दीपों से रोशन हुए कुर्था प्राचीन सूर्यमंदिर घाट

कुर्था,अरवल। दीपावली के 15वें दिन कार्तिक पूर्णिमा पर सोमवार को देर रात कुर्था में धूमधाम से देव दीपावली मनाई गई। कुर्था प्राचीन सूर्यमंदिर परिसर एवं घाट को कमिटी के सदस्यों द्वारा दुल्हन की तरह सजाया गया था। इसे दीयों से सजाकर घाट पर देव दीपावली की भव्यता देखते ही बन रही थी। शाम सात बजे घाट पर मंत्रोच्चार शुरू हुआ। देव दीपावली पर शंखनाद के बाद महाआरती शुरू हुई।

 

 

आरती के बाद हजारों दीये जलाए गए। वीआईपी मेहमानों के लिए बैठने के लिए अलग से इंतजाम किए गए थे। प्राचीन सूर्यमंदिर कमिटी के अध्यक्ष अशोक चौरसिया,व्यवस्थापक आदित्य कुमार उर्फ टिंकू के द्वारा नगर पंचायत कुर्था के सभी लोगों से घर से पांच दिए लाने का आग्रह किया था सोमवार सुबह से ही प्राचीन सूर्यमंदिर प्रांगण में रंगोली बनाई जा रही थी जिससे प्रांगण का दृश्य आकर्षक लग रहा था। प्राचीन सूर्य मंदिर के पुजारी सतीश पांडेय ने बताया महादेव को मां गंगा बहुत प्रिय हैं।

 

कार्तिक महीने की पूर्णिमा के दिन हमारे पूर्वजों के लिए भी दीप जलाए जाते हैं। मंदिरों, देवालयों को भी सजाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस तिथि से पहले कार्तिक के शुक्ल पक्ष की एकादशी यानि देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु नींद से जागते हैं।

 

ये भी माना जाता है कि दीपावली पर महालक्ष्मी अपने स्वामी भगवान विष्णु से पहले जाग जाती हैं, इसलिए दीपावली के 15वें दिन देवताओं की दीपावली मनाई जाती हैं।

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment