अरवल ।संविधान दिवस के अवसर पर सदर प्रखंड के परिसर में स्थापित संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहेब के प्रतिमा पर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह पुलिस अधीक्षक मोहम्मद कासिम के अलावा ए पर्सन हद तरवाल जिला भू अर्जन पदाधिकारी अरवल भूमि सुधार रूप से महत्व मंडल पुलिस पदाधिकारी अरवल के अलावे अन्य पदाधिकारी ने बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में बाबा साहेब के बताए रास्ते पर चलने के लिए लोगों को आह्वान किया गया इधर ज़िला लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि भारत गणराज्य का संविधान 26 नवम्बर 1949 को बनकर तैयार हुआ था।
संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहेब के 125 वें जयंति वर्ष के रूप में 26 नवम्बर 2015 को पहली बार भारत सरकार द्वारा संविधान दिवस सम्पूर्ण भारत मे मनाया जा रहा है, इसे पहले राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में मनाया जाता था। संविधान सभा ने भारत के संविधान को 2 वर्ष 11 महीना 18 दिन में 26 नवम्बर 1949 को पूरा कर राष्ट्र को समर्पित किया।
इस मौके पर ज़िला प्रवक्ता रविन्द्र कनौजिया, नगर अध्यक्ष अखिलेश कुमार, युवा प्रदेश महासचिव पप्पू राज ज़िला संगठन मंत्री रमेश रजक, अमित कुमार कुमार मुख्य रूप से शामिल हुए।