Bakwas News

20 दिसंबर 2023 को अंतरराष्ट्रीय मानव एकता दिवस मनाया जाएगा

अरवल। महिला एवं बाल विकास निगम बिहार पटना से प्राप्त निदेश के आलोक में लैंगिक समानता एवं लिंग आधारित हिंसा को रोकने हेतु मुद्दों से संबंधित राष्ट्रीय कार्यक्रम “नई चेतना अभियान-पहल बदलाव की ओर कार्यक्रम आयोजित करने के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया।

 

यह कार्यक्रम 25 नवम्बर 2023 को महिलाओं के प्रति हिंसा उन्मूलन के अंतराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर शुभारंभ करते हुए 20 दिसम्बर 2023 के अंतराष्ट्रीय मानव एकता दिवस तक मनाया जाना है।

 

इस बीच महिलाओं के लैंगिक समानता एवं लिंग आधारित हिंसा को रोकने के मुद्दों पर जन-जागरूकता हेतु विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जाना है।

 

बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु कई आवश्यक निदेश संबंधित पदाधिकारियों को दिये गये।

 

बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, डी०पी०एम० जीविका, जिला मिशन समन्द्रयक मिशन शक्ति, जिला समन्वयक राष्ट्रीय पोषण मिशन, केन्द्र प्रशासक वन स्टॉप सेन्टर अरवल के साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment