कुर्था अरवल । अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि समाज द्वारा 26 अक्टूबर 2023 से निकाले गए राहुल, अखिलेश संदेश रथ शनिवार को कुर्था पहुंचा। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटि के सचिव मनोज शर्मा,अखिल भारतीय ब्रहार्षि समाज के युवा अध्यक्ष प्रो० शशिभुषण पाण्डेय, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुखिया वागेश शर्मा,कांग्रेस नेता लवकुश शर्मा, मनीष कुमार मोनु इससे पहले शुक्रवार को अरवल जिले में पहुंचे।
जहाँ करपी प्रखंड क्षेत्र के झुनाठी गांव में पूर्व मुखिया सुभाष शर्मा, मंगलेश्वर शर्मा के यहां से अरवल जिले में राहुल अखिलेश संदेश रथ शुरू हुआ जो शनिवार को किंजर होते हुए कुर्था, मानिकपुर, कोनी, उतरावां, बभना लोदीपुर, लारी, नदौरा, बारा, नरही आदि गांवों में होते हुए करपी की ओर प्रस्थान किया।
इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश सचिव मनोज शर्मा एवं पूर्व मुखिया बागेश शर्मा ने ब्रम्हर्षि समाज के लोगों से अपील किया कि बिहार झारखण्ड उत्तरप्रदेश में कांग्रेस ब्रम्हर्षि समाज से आने वाले लोगों को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है तथा बिहार में कांग्रेस पार्टी ने चार-चार बार ब्रम्हर्षि समाज के लोगों को अध्यक्ष बनाया इसलिए आपलोग कांग्रेस का साथ दें और देश राज्य में कांग्रेस को मजबूत करें।
कांग्रेस हमेशा आपको सम्मान देते रहा है इसलिए आपलोग कांग्रेस से जुड़िए। वहीं उन्होंने बताया कि यह संदेश रथ 8 मार्च 2024 को स्वामी सहजानन्द के जयंती के अवसर पर समाप्त होगा।