Bakwas News

किड्जी प्री-स्कूल में किया गया रामनवमी समारोह का आयोजन

बिक्रमगंज शहर के किड्जी प्री- स्कूल में शुक्रवार को रामनवमी समारोह का आयोजन किया गया‌। जिसमे छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

उत्सव की भावना से नन्हे-मुन्ने बच्चे भगवान राम, लक्ष्मण, गणेश, देवी पार्वती, लक्ष्मी , दुर्गा असुर राज रावण आदी के रूप में तैयार हुए। उनका ये रूप काफी मनोरम और आकर्षक दिख रहा था। वे उत्सव को भी शानदार बना दिया। दशहरा भारत के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है।

 

शिक्षकों ने इस दिन की विशेषता बताते हुए कहा कि इसी दिन भगवान राम ने बुराई के प्रतीक दस सिर वाले राक्षस रावण का संहार किया था, तो देवताओं को हराकर स्वर्ग पर अधिकार करने वाले महिषासुर का 10 दिन तक चले भयंकर युद्ध के बाद मां दुर्गा ने वध किया। इस मौके पर रामचरितमानस का पाठ किया गया और भगवान राम की स्तुति में अन्य भजन, कीर्तन और भक्ति गीत भी गाए गए।

 

शिक्षकों ने दिन के महत्व के बारे में विस्तार से बताया और छात्रों को उन सद्गुणों के बारे में जागरूक किया। जिन्हें अपने दैनिक जीवन में अपनाने और पालन करने की आवश्यकता है।

 

इसके अलावा, छात्रों ने अपने कलात्मक कौशल का प्रदर्शन किया और भगवान राम का चरित्र प्रस्तुत किया।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment